&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के आसपुर कस्बे में चोरो ने एक सरकारी शिक्षिका के सूने मकान को अपना निशाना बनाया है. चोर मकान से लाखो रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए है. चोरी की वारदात आसपुर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत है पीड़िता
पीड़ित शिक्षका सपना जोशी ने बताया कि वह एक सरकारी शिक्षिका है और सलुम्बर जिले में पदस्थापित है. आज सुबह करीब 7 बजे वह घर लॉक करके स्कूल के लिए रवाना हुई थी. सुबह 10.30 बजे शिक्षिका का लड़का मानस उदयपुर से अपने घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए दिखे. वही घर के अन्दर सामान बिखरा पड़ा था. जिस पर मानस ने घर में चोरी की जानकारी अपनी मम्मी शिक्षिका सपना जोशी को दी. जिस पर सपना जोशी स्कूल से घर पहुंची.
क्या-क्या हुआ चोरी?
सपना जोशी ने बताया की चोर घर से 2 तोले सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की झुमकी और 10 चांदी के पायजब के साथ चोर 20 हजार की नगदी चुराकर ले गए. इधर सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली. वही पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर अगस्त माह में भी चोरो ने एक अन्य शिक्षिका के घर में भी चोरी की थी जिसका भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है. जिससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों से आमजन में रोष व्याप्त है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!