&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एसपी ने भले ही अपराधों में कमी लाने के लिए कई ऑपरेशंस चला रखे हैं. लेकिन बावजूद इसके चोर एसपी के ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन पर पानी फेर रहे हैं. चोरों ने सरोदा थाना क्षेत्र के पाडवा गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया.
वहीं पीछा करने पर चोर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए. मामले के अनुसार पाडवा गांव के मुख्य बस स्टैंड पर एक 65 वर्षीय वृद्धा धुली देवी वॉक कर रही थी. इस दौरान स्कूटी सवार 3 बदमाश आए और तीन युवकों ने वृद्धा के पास वाहन को रोककर गले में पहनी डेढ़ तोला सोने की चैन छिनकर फरार हो गए.
अचानक चैन स्नेचिंग होने से घबराहट से महिला नीचे बैठ गई. ग्रामीणों ने दौड़कर स्कूटी सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग गए. कुछ दूर स्कूटी को छोड़कर भाग गए. सूचना पर सरोदा पुलिस मौके पर पहुंची. गांव के सीसीटीवी खंगालने की कोशिश की, लेकिन सभी बंद थे.
ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बंद सीसीटीवी को शुरू कराने की मांग की. वहीं पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए. इससे पूर्व डूंगरपुर शहर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जैन के मकान में चोरी हुई थी. वहीं एसपी के मकान के पास केबिन में दो बार चोरी हो चुकी है.
इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र के खेडा कच्छवासा गांव में व्यापारी के घर से लाखों के गहने और नगदी चोर अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है. वहीं सागवाड़ा के पुर्नवास कॉलोनी में घर से लाखों की चोरी का अभी तक पुलिस कुछ कार्रवाई नही कर पाई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!