मामा के घर रात में खाना खाकर सोया युवक, सुबह पिता ने देखा तो...

Rajasthan Crime: डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. युवक और उसके पिता मामा के घर गए थे और वहीं सो गए थे.

मामा के घर रात में खाना खाकर सोया युवक, सुबह पिता ने देखा तो...
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. युवक और उसके पिता मामा के घर गए थे और वहीं सो गए थे. घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सदर थाना एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल पुत्र गलवाजी गाडोलिया लोहार निवासी देवल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि वह और उसका पूरा परिवार बरसों से देवल में रहता है.

Add Zee News as a Preferred Source

गुरुवार रात को खाना खाने के बाद वह और उसका बेटा महेंद्र गाडोलिया लोहार अपने साले रमण भाई गाडोलिया लोहार के घर सो गए. आज सुबह उठकर देखा तो महेंद्र ने घर के ऊपर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. घटना के बाद लोग इकट्ठे हो गए.

महेंद्र को फंदे से नीचे उतारकर देखा, तो उसकी मौत हो गई थी. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More