100 दिन का स्वच्छता वार प्लान! सागवाड़ा को चमकाने निकली डूंगरपुर की टीम

Rajasthan News: राजस्थान में स्वच्छता मिशन के तहत भारत सरकार ने स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान शुरू किया है. जयपुर ग्रेटर निगम और डूंगरपुर नगर परिषद मेंटर बने हैं, जबकि बगरु और सागवाड़ा मेंटी हैं. अभियान के जरिए नगर पालिकाओं की रैंकिंग बढ़ेगी, जिससे देश की स्वच्छता में राजस्थान का मान ऊंचा होगा.

100 दिन का स्वच्छता वार प्लान! सागवाड़ा को चमकाने निकली डूंगरपुर की टीम
Image Credit: dungarpur safai missionSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: स्वच्छता मिशन के तहत केंद्र सरकार शहरी स्वच्छता में अब स्वच्छ शहर जोडी अभियान शुरू कर रही है. अभियान के तहत देशभर की 73 नगर निकाय को मेंटर सिटी बनाकर उन्हें 196 नगर पालिका को गोद दिया गया है. राजस्थान में जयपुर ग्रेटर निगम ने बगरु और डूंगरपुर नगरपरिषद ने सागवाडा नगरपालिका को गोद लिया है. स्वच्छ शहर जोडी अभियान को लेकर केन्द्रीय केंद्रीय यूडीएच मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीसी के जरिये सम्बंधित निकायों की बैठक ली. वही उस बैठक में स्वच्छ शहर जोडी अभियान में शामिल निकायों का आपस में एमओयु करवाया गया है.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 के लिए उठाया कदम
केंद्र सरकार ने स्वच्छता मिशन के तहत शहरी स्वच्छता में अब स्वच्छ शहर जोडी अभियान शुरू कर रही है. जिसमें आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025—26 में शहरी जोडी की केटगरी रखी जाएगी. इसके लिए पूरे देश में स्वच्छता में अच्छा काम करने वाले 73 नगर निकाय को मेंटर के रुप में चयन किया गया है. वही स्वच्छता में कमजोर रैकिंग वाली 196 निकाय को मेंटी के रुप में चयन किया गया. राजस्थान में जयपुर ग्रेटर निगम और डूंगरपुर नगरपरिषद का चयन हुआ है. इन दोनो नगर निकाय को अब मेंटर के रुप में कार्य करना होगा. जयपुर ग्रेटर को बगरु और डूंगरपुर को सागवाडा निकाय में जोडी के रुप में कार्य करना होगा. केंद्रीय यूडीएच मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनिपत हरियाणा से पूरे देश के नगर निकाय के साथ वीडियो कोंफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली. डूंगरपुर डीओआईटी के वीसी कक्ष से पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, डूंगरपुर शहर सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन, सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष आशिष गांधी, आयुक्त प्रकाश डूंडी, सागवाडा नगर पालिका मोहम्मद सुहैल शेख भी बैठक से जुड़े. इस दौरान डूंगरपुर नगरपरिषद व सागवाडा नगरपालिका के बीच अभियान को लेकर एमओयू हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

सागवाडा में स्वच्छता के लिए बनेंगा 100 दिन का एक्शन प्लान
केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर जोडी अभियान के तहत सागवाडा नगर पालिका के तहत शहर में स्वच्छता के लिए आगामी 100 दिन का प्लान बनाया जाएगा. इसके लिए डूंगरपुर से टीम सागवाडा जाएगी. जहां पर सागवाडा शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, सेग्रिगेशन, कचरा निस्तारण, जागरुकता कार्यक्रम और आवश्यक उपकरण से टेंडर प्रक्रिया पर काम किया जाएगा. इसके लिए आठ अलग—अलग बिन्दुओं का पैरामीटर तय किया गया. इस पर विस्तृत रुप से कार्य कर सागवाडा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा.

आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में दोनो की जोडी जीत सकती है ईनाम
स्वच्छता सर्वेक्षण में अभी तक सिर्फ डूंगरपुर नगर परिषद ही पूरे देश में लगातार अवार्ड, प्रशस्ती पत्र और स्टार का खिताब जीत रही है. ऐसे में अब सागवाड़ा नगर पालिका के साथ मिलकर काम करने पर उन्हें स्वच्छता जोडी में ईनाम मिल सकता है. सागवाड़ा नगर क्षेत्र में आगामी 100 दिन की कार्ययोजना में अच्छा काम रहता है तो सर्वेक्षण में उसकी रैकिंग बढ सकती है. जिससे सागवाडा भी छोटी निकाय की श्रेणी में राजस्थान में टॉप करने का मौका मिलेंगा. वही शहर जोड़ी में पूरे देश में अव्वल आने का मौका है. पूरे देश में शहरी जोडी में सिर्फ 73 ही नगर निकाय को मौका दिया गया है. ऐसे में डूंगरपुर और सागवाडा मिलकर अच्छा काम करते तो आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले का मान पूरे देश में उंचा कर सकते है.

दस साल से डूंगरपुर है अव्वल
स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले दस साल से डूंगरपुर नगर परिषद अव्वल है. इसमें सफाई कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है. वही शहर में बसने वाले 50 हजार से अधिक की आबादी भी स्वच्छता को आदत बना चुकी है. इसके कारण डूंगरपुर शहर स्वच्छता में अव्वल है. यही जज्बा अब सागवाडा शहर के लोगों को दिखाना होगा. सागवाडा नगर पालिका में करीब 30 हजार से अधिक की जनता रह रही है. यहां पर सफाई कर्मचारी के प्रोत्साहन के साथ ही उनकी मेहनत को सही मार्गदर्शन मेंटर सिंटी डूंगरपुर करेंगी. ऐसे में सागवाडा की जनता अगर स्वच्छता को आदत, स्वभाव और संस्कार में अपना लेगी तो डूंगरपुर जिला पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More