भारतीय जैन संघटना की अनूठी पहल, डूंगरपुर में गेप सागर झील पुनर्जीवन अभियान शुरू

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पानी के संकट को देखते हुए डूंगरपुर जिले में भारतीय जैन संघटना ने जिले के तालाबों व जलाशयों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठा रखा है.

भारतीय जैन संघटना की अनूठी पहल, डूंगरपुर में गेप सागर झील पुनर्जीवन अभियान शुरू
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में भारतीय जैन संघटना की ओर से जिले के तालाबों और जलाशयों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत राज्य सरकर के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की कड़ी में डूंगरपुर शहर की हृदय स्थली गेप सागर झील की डिसिल्टिंग के काम का आगाज किया गया.

डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया. अभियान के तहत शहर की गेप सागर झील की डिसिल्टिंग का काम करते हुए उसकी भराव क्षमता को बढाया जाएगा. डूंगरपुर जिले में पानी के संकट को देखते हुए डूंगरपुर जिले में भारतीय जैन संघटना ने जिले के तालाबों व जलाशयों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठा रखा है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी के तहत पिछले साल भारतीय जैन संघटना ने डूंगरपुर पंचायत समिति के पाटडी गांव के एडवर्ड समंद तालाब की डिसिल्टिंग का कार्य किया था. वहीं इस वर्ष भारतीय जैन संघटना ने डूंगरपुर शहर की हृदय स्थली गेप सागर झील की डिसिल्टिंग का काम हाथ में लिया है. डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष नीरव जैन ने झील की खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया.

भारतीय जैन संघटना की पहल की कलेक्टर ने की तारीफ

डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जैन समाज के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के जीवन में जल का बड़ा महत्व है. ऐसे में जल के संरक्षण व बचाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य सरकार की ओर से कल से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत की जा रही है.

वहीं इसी कड़ी में भारतीय जैन संघटना ने भी सरकार के इस अभियान में सहयोग करते हुए शहर की गेप सागर झील के गहरे करने के कार्य को हाथ में लिया है. भारतीय जैन संघटना के इस अभियान से झील की खुदाई होने से वर्षा का जल अधिक संचित होगा. वहीं झील में पानी की उपलब्धता होने से जल स्तर बढ़ने के साथ मवेशियों को भी पानी की दिक्कत नहीं आएगी.

बारिश आने तक चलेगा खुदाई व डिसिल्टिंग का काम

भारतीय जैन संघटना के जिला अध्यक्ष नीरव जैन ने बताया कि अभियान के तहत भारतीय जैन संघटना की ओर से झील की खुदाई व डिसिल्टिंग कार्य के लिए 1 जेसीबी, 1 एलएनटी और 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई गई है. ये मशीने बारिश शुरू होने तक इस झील की खुदाई व डिसिल्टिंग का कार्य करेंगी, ताकि आने वाले समय में तालाब की भराव क्षमता अधिक हो.

वहीं आने वाली गर्मियों में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. वहीं नीरव जैन ने बताया कि आने वाले समय में जिला प्रशासन का सहयोग लेते हुए अन्य तालाबों की भी डिसिल्टिंग करते हुए उन्हें गहरा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मात्रा में बारिश के पानी का तालाब में संचय हो सके.

बहरहाल गर्मी के मौसम में पानी के संकट को देखते हुए भारतीय जैन संघटना की ओर से तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए की गई पहल काबिले तारीफ है. परंपरागत जल स्रोत के संरक्षण से आने वाले समय में इन जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता होगी, जिससे आसपास के लोगों व मवेशियों को तो पानी सुलभ हो सकेगा. वहीं जल स्तर भी बढेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Akhilesh Sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More