कामाख्या के लिए आस्था की स्पेशल ट्रेन! राजस्थान की योजना से 170 वरिष्ठ तीर्थयात्री हुए रवाना

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर से कामाख्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई. डूंगरपुर व बांसवाड़ा के 170 तीर्थयात्री भेजे गए. उदयपुर व जयपुर से भी यात्री जुड़ेंगे. यात्रा में चिकित्सा व स्टाफ की व्यवस्था है.

कामाख्या के लिए आस्था की स्पेशल ट्रेन! राजस्थान की योजना से 170 वरिष्ठ तीर्थयात्री हुए रवाना
Image Credit: dungarpur to kamakhya manir special train

Dungarpur News: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन कामाख्या के लिए रवाना हुई. स्पेशल ट्रेन में डूंगरपुर व बांसवाडा जिलो के 170 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया. डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति अमृतलाल कलासुआ ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उदयपुर पहुंचने पर उदयपुर जिले के 300 तीर्थ यात्री और जयपुर से 500 तीर्थयात्री भी इसी ट्रेन में सवार होंगे.

डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति अमृतलाल कलासुआ ने बताया कि राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से कामाख्या के लिए विशेष ट्रेन लगाईं गई. इस विशेष ट्रेन में डूंगरपुर व बांसवाडा जिलो के कुल 170 तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि ये विशेष ट्रेन डूंगरपुर से उदयपुर जाएगी वही उदयपुर रेलवे स्टेशन से भी 300 तीर्थयात्री इसमें सवार होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

यात्रा में सभी यात्रियों की देख-भाल के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी लगाया गया है जो कि यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे. इधर ट्रेन रवाना होने से पहले डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह का भी आयोजन हुआ. समारोह को संबोधित करते हुए सभापति अमृतलाल कलासुआ ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत वागड़ के लोगो को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया वही यात्रा सफल होने की कामना करते हुए तीर्थ यात्रियों को विदा किया.

राजस्थान के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को जीवन में एक बार निशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर देना है. इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाती है. यात्रा पूरी तरह राज्य सरकार के खर्चे पर होती है, जिसमें ट्रेन या बस से आवागमन, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधा शामिल रहती है.

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रत्येक यात्रा दल के साथ सरकारी कर्मचारी, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भी तैनात किया जाता है. चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाती है, ताकि पात्र लोगों को समान अवसर मिल सके. यह योजना उन बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठाकर धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव कर सकें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More