&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: जिले में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए परीक्षा से 2 घंटे पहले ही स्टूडेंट्स की एंट्री शुरू हो गई. तीन स्तर पर कड़ी जांच ओर फोटो खींचने के बाद एंट्री हुई.
महिलाओं के दुपट्टे के साथ ही हाथों, गले में बंधे धागे कैंची से काटे गए. परीक्षा लिए डूंगरपुर में 17 सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर पहली पारी में सामान्य ज्ञान और दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा. दोनों पारियों में कुल 13 हजार 882 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.
पहली पारी की परीक्षा के लिए सुबह 6 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए. परीक्षा से 2 घंटे पहले 8 बजते ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एंट्री के लिए गेट खोल दिए गए. गेट पर सबसे पहले पुलिस की चैकिंग की गई. इसके बाद विक्षको ने उपकरणों से परीक्षार्थियों की जांच की. महिला परीक्षार्थियों को दुपट्टे उतारकर आने की हिदायत दी तो बाहर दुपट्टे के ढेर लग गए. वही कई परीक्षार्थियों के हाथों पर राखी, धागे बंधे हुए थे, जिसे भी कैंची से काटा गया.
इसके बाद परीक्षार्थियों के एडमिशन कार्ड के साथ ही उनकी फोटो खींची गई. परीक्षार्थी के साथ मिलान के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के लिए एंट्री मिली. 9 बजते ही परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए. इसके बाद किसी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी गई. पुलिस ओर प्रशासन के अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. सुबह 10 बजे से पहली पारी की परीक्षा शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक होगी. इसके बाद दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!