डूंगरपुर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, बढ़े बुखार के मरीज, एक बेड पर 2-2 मरीजों का इलाज

Dungarpur News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है. रोजाना अलग अलग बीमारियों के डेढ़ हजार से दो हजार मरीज आ रहे है. सुबह से मरीजों की लाइने लग रही है. ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं, वही आईपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे है. 
 

डूंगरपुर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, बढ़े बुखार के मरीज, एक बेड पर 2-2 मरीजों का इलाज
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: जिले में बारिश के बाद मौसमी बीमारियों की मार बढ़ती जा रही है. लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी - दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे है. अस्पताल में ओपीडी के लिए मरीजों की लाइनें लग रही हैं. वहीं, मेडिकल वॉर्ड फूल हो गए हैं, जहां एक बेड पर 2 -2 मरीजों को लेटाकर इलाज किया जा रहा है.

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है. रोजाना अलग अलग बीमारियों के डेढ़ हजार से दो हजार मरीज आ रहे है. सुबह से मरीजों की लाइने लग रही है. ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं, आईपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया कि बारिश के बाद मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हुई है. जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त के मरीज है. वही डेंगू और मलेरिया के पेशेंट भी सामने आ रहे है. अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की तादाद से वार्ड भी फुल हो गए है. मेडिकल वॉर्ड मरीजों से भर चुके हैं. हालात ये हो गए है कि वार्डो में एक बेड पर 2 - 2 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वही मरीजों के साथ ही उनके परिजनों के चलते भीड़ काफी बढ़ गई है. यही हाल शिशु वार्ड के हैं. मौसमी बीमारियों की चपेट में कई बच्चे भी आ रहे हैं. ऐसे शिशु वार्ड भी फुल हो चुके हैं.


घरों के आसपास साफ सफाई रखें
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया कि बारिश के मौसम में पानी भर जाने से मच्छर पनपते है. जिससे बीमारियां फैल रही है. लोगो को अपने घरों ओर आसपास साफ सफाई रखनी होगी. गड्ढों, या खाली पड़े बर्तन या दूसरी चीजों में पानी नहीं भरने दे. टंकियों को खाली कर सुखाए. बांसी खाना नहीं खाए. फुल कपड़े पहने. वही बीमार होते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dungarpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More