डूंगरपुर में भारी बारिश से छलक उठा सोम कमला आंबा बांध, खोलने पड़े 9 गेट

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले का सोम कमला आंबा बांध कल तक करीब 2 मीटर खाली था लेकिन लगातार हो रही पानी की आवक के चलते इसका जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. बांध की कुल भराव क्षमता 213.50 मीटर है, जिसके मुकाबले जल स्तर 212.75 मीटर पहुंच गया. बांध के 13 में से 9 गेट एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है.

डूंगरपुर में भारी बारिश से छलक उठा सोम कमला आंबा बांध, खोलने पड़े 9 गेट
Image Credit: Dungarpur News:

Dungarpur News: जिले में पिछले दो दिन से हो रही रुक-रुक बारिश के चलते जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हो रही है. इधर उदयपुर संभाग के दूसरा बड़ा एवं डूंगरपुर जिले के सबसे बड़ा सोम कमला आंबा बांध भी आज छलक गया. बांध के 13 में से 9 गेट एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है.

डूंगरपुर जिले का सोम कमला आंबा बांध कल तक करीब 2 मीटर खाली था लेकिन लगातार हो रही पानी की आवक के चलते इसका जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. बांध की कुल भराव क्षमता 213.50 मीटर है, जिसके मुकाबले आज जल स्तर 212.75 मीटर पहुंच गया, जिस पर अधीक्षण अभियंता फूलसिंह मीणा, सहायक अभियंता विनोद कुमार मीणा, आसपुर एसडीएम बाबूलाल जाट सहित आसपुर पुलिस थाने का जाब्ता बांध पर पहुंचा और अधिकारियों के निर्देश पर बांध के 13 में से 9 गेट एक - एक मीटर तक खोले गए. गेट खोलने से पहले सायरन बजाकर लोगों को पानी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

बांध में 63 हजार 869 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है वही गेट खोल कर 70 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है. बांध की कुल भराव क्षमता 6 हजार एमसीएफटी है. सोमकमला बांध के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि पानी की आवक के अनुसार बांध के गेट खोलने की संख्या कम या ज्यादा की जा सकती है.

बता दें कि जिले में पिछले 48 घंटों से ज्यादा समय से रुक रुककर बरसात का दौर चल रहा है. पुराने शहर में सड़के दरिया बन गई हैं. सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी लगा. डूंगरपुर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज स्कूल, मां बाड़ीनकेंद्र केंद्र ओर आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियां कर दी गई है. इसी बीच शहर के पुराना विजय स्कूल के परकोटे का कुछ हिस्सा ढह गया है. हालांकि स्कूल में छुट्टी की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है.

बीते 24 घंटों में जिले के कनबा में सबसे ज्यादा साढ़े 3 इंच बरसात हुई है जबकि डूंगरपुर और देवल में ढाई इंच बरसात हुई है. अमरपुरा समेत 7 छोटे बड़े बांध तालाब ओवर फ्लो हो गए है. सोम कमला आंबा बांध करीब पौने 2 मीटर खाली है. वहीं, जिले का प्रमुख आस्था का केंद्र बेणेश्वर धाम 3 दिनों से टापू बना हुआ है. मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर जल भराव हो रहा है.

कई जगहों पर जलभराव

महारावल स्कूल गेट के सामने ही पानी भर गया. आज सुबह के समय भी आसमान में घनघोर काले बादल छाए हुए है और रुक रुककर बरसात हो रही है. लगातार बारिश की वजह से पुराने विजय स्कूल के चार दिवारी का एक हिस्सा भर भराकर ढह गया. चार दिवारी का मलबा सड़क की तरफ गिरा है. हालांकि ये स्कूल की दीवार रात के समय गिरी है. वही स्कूलो में बारिश के अलर्ट के चलते आज सोमवार को भी छुट्टियां है. ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. वही जिले के प्रमुख आस्था केंद्र बेणेश्वर धाम 3 दिनों से टापू बना हुआ है. बांसवाड़ा के माही डेम के गेट खोलने के बाद से ही बेणेश्वर धाम पहुंच के बांसवाड़ा, वालाई ओर साबला पुल पर पानी बह रहा है. जिससे आवाजाही रुकी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dunagrpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More