टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बोले- विभाग से गंदगी होगी साफ, इनको नहीं छोड़ेंगे, कैडर बनाकर करेंगे भर्ती

डूंगरपुर न्यूज: प्रदेश के टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर हैं, दौरे के दौरान डूंगरपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ.उन्होंने टीएडी विभाग में बदलाव की बात कही. उन्होंने कहा विभाग की गंदगी साफ होगी और भ्रष्ट अफसरों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बोले- विभाग से गंदगी होगी साफ, इनको नहीं छोड़ेंगे, कैडर बनाकर करेंगे भर्ती

डूंगरपुर न्यूज: टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, सांसद कनकमल कटारा,सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वही इस दौरान मंत्री खराड़ी ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की और उनकी समस्याए भी सुनी. इसके बाद मंत्री खराड़ी मीडिया से रूबरू हुए.

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने गांव चलो अभियान के बारे में बताते हुए कहा की गांव के लोगो की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने सरकार गांव गांव जा रही है,उन्होंने कहा की जनजाति क्षेत्र में किसानों के लिए पहले से लिफ्ट योजनाएं चल रही है.लेकिन कई बार बिजली का बिल जमा नही होने से ये योजनाएं बंद हो गई. उन योजनाओं को अब सोलर से जोड़कर फिर से जोड़ेंगे.वहीं, नई लिफ्ट योजनाएं चलाने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है ताकि लोगों को राहत मिले.

उन्होंने टीएडी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर कहा की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विभाग में वित्तीय अनिमियतता हुई है. जिसकी जांच चल रही है. दोषी अफसरों को बक्शा नहीं जाएगा. विभाग में पुराने जो लोग बरसो से जमे हुए है.गंदगी को साफ किया जाएगा.वहीं, उन्होंने कहा की उन्होंने खुद देखा है हॉस्टल में गंदे गद्दे पड़े है.हॉस्टल की हालत ठीक नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सामग्री पूरी नहीं मिलती है,गर्ल्स हॉस्टल के आसपास बदमाश घूमते फिरते है. ऐसे हालत को रोकने सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. ताकि होस्टल में छात्रों को अच्छा माहौल मिले.उन्होंने कहा की टीएडी विभाग के दूसरे डिपार्टमेंट के कर्मचारी लगने से उन पर कार्रवाई भी नही कर पाते है, ऐसे में अब विभाग में अलग से कैडर बनाकर भर्ती होती. इसके लिए जल्दी ही विज्ञप्ति जारी होगी और फिर इंटरव्यू आधार पर भर्ती करेंगे.

जनजाति क्षेत्र में युवाओं के कोचिंग को लेकर कहा की सरकार की ये स्कीम बहुत अच्छी है. लेकिन अभी तक कोई आईएएस, आईपीएस नही बन पाया है. उन्होंने कहा की अब प्रयास रहेगा की अच्छे युवाओं को बड़े कोचिंग सेंटर में कोचिंग दी जाएगी.जिससे वह आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर जो वह बनना चाहता है वह बन सकें .

Trending news