&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चितरी थाना क्षेत्र के फोफली बोर गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला के कपड़ो में आग लग गई. हादसे में जलने से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के एएसआई रमणलाल ने बताया कि फोफली बोर निवासी रमण डिन्डोर ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, उसकी मां गंगा घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी. इस दौरान अचानक घर के अंदर से गंगा की चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर रमण दौड़कर घर के अंदर गया.
घर के अंदर देखा की उसकी मां गंगा आग की लपटों से घिरी हुई थी. जैसे-तैसे उसने आग बुझाई ओर अपनी मां को गंभीर अवस्था में सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन ज्यादा हालत खराब होने से डॉक्टर ने उसे डूंगरपुर के लिए रेफर कर दिया. वहीं डूंगरपुर जिला अस्पताल लाते समय गंगा की रास्ते में मौत हो गई.
परिजनों ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!