Dungarpur News: 20 लाख की सुरक्षा से अब जीरो कवर? कांग्रेस का बड़ा आरोप, आखिर क्यों खत्म हुई चिरंजीवी योजना?

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में यूथ कांग्रेस की ओर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया.

Dungarpur News: 20 लाख की सुरक्षा से अब जीरो कवर? कांग्रेस का बड़ा आरोप, आखिर क्यों खत्म हुई चिरंजीवी योजना?

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में यूथ कांग्रेस की ओर से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः शुरू करने की मांग की है.

जिला अध्यक्ष संजय परमार के नेतृत्व में एकत्रित हुए
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय परमार के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए. इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया. इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आम से लेकर खास लोगों के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया था.

20 लाख तक बीमा मिलता था
जिसमें 20 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा व 10 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल था. लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उक्त योजना को बंद कर दिया गया. वहीं उसकी जगह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शुरू की गई. जिसमें राशी भी कम है. जिसके चलते लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सम्बंधित इलाज के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में यूथ कांग्रेस ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को पुनः शुरू करने की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - अखिलेश शर्मा

ये भी पढ़ें-

Trending news