दौसा का VIRAL चरित्र प्रमाण पत्र, पूर्व सरपंच बोली- मैं ऐसा क्यों करूंगी ?

Viral News: राजस्थान में दौसा के एक व्यक्ति का चरित्र प्रमाण पत्र इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो कि गांव के सरपंच ने बना कर दिया है. हैरानी की बात तो यह है कि उस चरित्र प्रमाण पत्र में जो बातें लिखी हुई है, वह वाकई हैरान कर देने वाली हैं. समझ नहीं आ रहा कि सरपंच ने ऐसा लिखा क्यों?

दौसा का VIRAL चरित्र प्रमाण पत्र,  पूर्व सरपंच बोली- मैं ऐसा क्यों करूंगी ?
Image Credit: dausa news

Viral News: सोशल मीडिया पर कब, क्या, कैसे वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता है. कई बार यहां पर पुरानी चीजें भी आग की तरह वायरल हो जाती हैं. इसकी बानगी आप आज के वायरल खबर में देख सकते हैं. यह बात तो आप जानते ही हैं कि जब भी कोई सरकारी काम किया जाता है तो उसके लिए चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. यह चरित्र प्रमाण पत्र ज्यादातर इलाके के पार्षद या फिर गांव में सरपंच के माध्यम से बनवाना पड़ता है.

जो व्यक्ति चरित्र प्रमाण पत्र अपने लिए बनावता है, उस व्यक्ति के लिए अच्छी बातें लिखी जाती हैं, जिससे कि उसका काम पूरा हो जाए. अगर उसमें कभी कुछ गड़बड़ लिख दिया जाए तो उसे अपने काम को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. एक ऐसे ही व्यक्ति का चरित्र प्रमाण पत्र इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो कि गांव के सरपंच ने बना कर दिया है. हैरानी की बात तो यह है कि उस चरित्र प्रमाण पत्र में जो बातें लिखी हुई है, वह वाकई हैरान कर देने वाली हैं. समझ नहीं आ रहा कि सरपंच ने ऐसा लिखा क्यों?

Add Zee News as a Preferred Source

चरित्र प्रमाण पत्र को santa_banta_jokes_ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. कुछ लोग इस फोटो को फर्जी बता रहे हैं लेकिन जिस तरह से इसमें हर बात को मेंशन किया गया है, वह देखकर लोग से असली मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह चरित्र प्रमाण पत्र राजस्थान के दौसा का किसी ज्ञान चंद्र बैरवा का है. दौसा जिले के जयसिंहपुर गांव के सरपंच की तरफ से इस चरित्र प्रमाण पत्र को जारी किया गया है.

वायरल हो रही फोटो में उस शख्स का नाम, उसके पिता का नाम और पता लिखा हुआ है. सबसे खास बात तो नीचे लेटर में लिखी है- जहां पर लिखा गया है- मैं इस व्यक्ति को भली भांति जानती हूं. यह झगड़ालू व्यक्ति है. गाली गलोज करना इसका स्वभाव है. शॉकिंग बात तो यह है कि नीचे सरपंच की मुहर लगी हुई है और उसके सिग्नेचर भी हैं. इस पर 20 जुलाई 2019 की तारीख मेंशन है.

कहा जा रहा है कि इस तरह का चरित्र प्रमाण पत्र पाकर ज्ञान चंद्र बैरवा की मुश्किलें बढ़ गई होंगी हालांकि ऐसा क्यों किया गया, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. दूसरी तरफ जब यह चैत्र प्रमाण पत्र वायरल हुआ तो उस समय की सरपंच गौरी देवी पाटन से बातचीत की गई. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है. मैं ऐसा क्यों लिखूंगी ऐसा सही नहीं है. फिलहाल चरित्र प्रमाण पत्र में लिखी गई बातें कितनी सच है कितनी झूठ यह तो बनाने वाला ही जानता होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More