&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: बीकानेर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है. राजस्थान में भंसाली प्रोडक्शन्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स और प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ गंभीर धराओ में FIR दर्ज की है.
संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप लगे हैं. राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने आरोप लगाते हुए दर्ज FIR करवाई है. मामला Love & War फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हुआ है.
फ़िल्म प्रोडक्शन में नियुक्ति और सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर धोखे का आरोप लगा है. 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा द्वारा दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला भी FIR में लिखवाया गया है. यह एफआईआर BNS की धारा 318(4), 61(2), 351(2) और 352 के तहत दर्ज करवाई गई है.
प्रतीक राज माथुर का कहना है कि प्रारंभिक शिकायत पुलिस ने दबा दी, जिसके बाद अदालत में गुहार लगाई गई. 25 अगस्त को कोर्ट में याचिका और 27 अगस्त को FIR दर्ज करने का आदेश आया, यह व्यक्तिगत वैमनस्य नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के शोषण के खिलाफ आवाज़ है. यह फैसला स्पष्ट संदेश देता है-कोई भी प्रोडक्शन हाउस कानून से ऊपर नहीं है.
FIR बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हुई है. फिलहाल इस पर संजय लीला भंसाली की तरह से अधिकारिक बयान आना बाकी है लेकिन राजस्थान में संजय लीला भंसाली पद्मावत फ़िल्म के बाद लंबे समय बाद शूटिंग करने आए थे. संजय लीला भंसाली और उनकी टीम एक बार फिर विवादों में आ चुकी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!