&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tu Meri Puri Kahani Premiere : उदयपुर के फि़ल्म निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया की नई मूवी ‘तू मेरी पूरी कहानी’ का उदयपुर में भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट और संगीतकार अनु मलिक सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुई. यह डॉ. अजय मुर्डिया की दूसरी मूवी है. फ़िल्म का प्रीमियम सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर में हुआ, जिसमें फ़िल्म पूरी स्टार कास्ट की मौजूदगी ने इस ओर खास बना दिया.
प्रीमियम के बाद सभी ने फ़िल्म निर्माताओं ओर कलाकारों को शुभकामनाएं दीं. डॉ. अजय मुर्डिया और विक्रम भट्ट की प्रस्तुति में बनी यह फिल्म 26 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मौके पर मीडिया से मुखातिब हुए फिल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने उदयपुर में अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु के साथ उदयपुर आए थे, जहां उन्होंने मेरा गांव मेरा देश की शूटिंग की थी.
वहीं, फिल्म के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन लव स्टोरी है, जिसे अनु मलिक ने अपने संगीत से ओर भी बेहतर बना दिया. उन्होंने कहा कि मैंने कई दशकों तक सिनेमा को जिया है. जब डॉ. अजय मुर्डिया जैसे निर्माता समाज को सकारात्मक राह दिखाने का जज़्बा लेकर आते हैं तो सिनेमा का उद्देश्य और भी पवित्र हो जाता है.
वहीं, अनु मलिक ने महेश भट्ट के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि भट्ट साहब और मेरा रिश्ता ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ से शुरू हुआ था. लंबे समय बाद फिर से महेश भट्ट साहब के साथ काम करना मेरे लिए किसी उत्सव से कम नहीं.
पढ़ें उदयपुर की एक और खबर
उदयपुर के RDX क्लब में दिल्ली के युवकों पर हमला, अश्लील पोस्टर और गंदे कपड़ों में लड़कियों के वीडियो वायरल पर का एक्शन
Udaipur Crime News: उदयपुर के सुखेर इलाके में स्थित आरडीएक्स क्लब में दिल्ली के छह पर्यटकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने क्लब मैनेजर मुकेश सिंह सहित पांच आरोपियों, जिनमें बाउंसर लोकेश, पंकज, विश्वजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. वहीं, बार मैनेजर सहित चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं.
इसके साथ ही, क्लब में अश्लील पोस्टर लगाने और आपत्तिजनक कपड़ों में युवतियों के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए क्लब संचालक के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला भी दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Udaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!