&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स पानी पीते-पीते अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर जाता है. देखने वालों को लगता है कि उसकी जान बचना मुश्किल है, लेकिन जो नज़ारा बाद में सामने आता है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं लगता.
यह हादसा 9 सितंबर को हुआ और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिख रहे युवक का नाम नजीर है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. पेशे से बिजनेसमैन नजीर शाम करीब 5:50 बजे अपनी दुकान की बालकनी के पास खड़े होकर पानी पी रहे थे. अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे बालकनी की दीवार से नीचे गिर पड़े.
स्कूटी बनी जिंदगी की ढाल
गिरते समय नजीर सड़क पर खड़ी एक स्कूटी पर आ गिरे. स्कूटी पर गिरने से उनकी गिरावट का असर कम हो गया और उनकी जान बच गई. इस हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया लेकिन गंभीर चोट से वह बच गए.
A very worrying incident 😔
— Indian People (@Indianpeople218) September 18, 2025
The lack of safety measures put lives at risk. It is crucial to ensure safety in all buildings. pic.twitter.com/LOvS4cW5pk
वीडियो ने बढ़ाई सनसनी
यह वायरल वीडियो महज 10 सेकंड का है. इसमें नजीर हाथ में पानी की बोतल लिए बालकनी के किनारे पर टहलते दिखते हैं. उन्हें शायद लगता है कि पीछे सहारा है, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ते ही वह तीसरी मंज़िल से नीचे जा गिरते हैं. वीडियो में हादसा होते ही दो लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए पहुंचते हैं.
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Indianpeople218 नामक अकाउंट से शेयर किया गया. कुछ ही घंटों में यह क्लिप लाखों व्यूज़ बटोर चुकी है. लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं और कई इसे दूसरी जिंदगी मिलने का चमत्कार बता रहे हैं. नजीर की किस्मत ने आखिरी वक्त पर उनका साथ दिया वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!