&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Entertainment: रामानंद सागर की रामायण का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले माता सीता का चेहरा उभर आता है. इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने शानदार एक्टिंग से करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ी. आज भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और समय-समय पर नए अंदाज में नज़र आती हैं.
हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पारंपरिक राजस्थानी राजपूताना वेशभूषा में दिखाई दीं. मांग टीका, चूड़ियां (पोची) और पारंपरिक आभूषणों से सजे उनके इस लुक ने हर किसी को दीवाना कर दिया. उनकी चाल-ढाल में भी राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ झलक रही थी.
वीडियो के बैकग्राउंड में बजता गाना 'सैयां ले गई जिया' उनके इस रूप को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था.
दीपिका का यह अंदाज देखकर फैंस रोमांचित हो उठे. किसी ने लिखा 'वाह', तो किसी ने कहा 'जय मां सीता'. एक अन्य यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'राजस्थानी पोशाक में आप बेहद सुंदर लग रही हैं.' प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं साफ दिखाती हैं कि दीपिका आज भी लोगों के दिलों पर उतनी ही गहरी छाप छोड़ती हैं, जितनी रामायण के दौर में छोड़ी थी.
बता दें कि गाना 'सैयां ले गई जिया' वर्ष 1969 में आई फिल्म एक फूल दो माली का है, जिसे आशा भोसले ने गाया था और संगीतकार रवि ने तैयार किया था. इसमें साधना शिवदासानी, संजय खान और बलराज साहनी जैसे कलाकार नजर आए थे.
दीपिका चिखलिया ने 1983 में फिल्म सुन मेरी लैला से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें सच्ची पहचान रामायण की सीता के रूप में मिली. इसके बाद उन्होंने रुपये दस करोड़ और घर का चिराग जैसी फिल्मों में भी काम किया. हाल ही में वह आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में नजर आई थीं. अब जल्द ही वह मराठी फिल्म वीर मुरारबाजी में जीजाबाई के किरदार में दिखाई देंगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!