लंदन में आयोजित भारत गौरव अवार्ड समारोह को CM भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, दी बधाई

Rajasthan News: 12वां ‘भारत गौरव अवार्ड’ लंदन में आयोजित किया गया. देश और विदेश की 25 प्रतिभाओं को भारत गौरव अवार्ड प्रदान किया गया. इसे सीएम भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएमआर से संबोधित किया. 

लंदन में आयोजित भारत गौरव अवार्ड समारोह को CM भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, दी बधाई
Image Credit: Bharat Gaurav Award CeremonySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: लंदन में 12वां ‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह आयोजित किया गया, जिसे सीएम भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएमआर से संबोधित किया. देश और विदेश की 25 प्रतिभाओं को भारत गौरव अवार्ड प्रदान किया गया. सीएम भजनलाल शर्मा ने अवार्ड विजेताओं को शुभकामनायें दी.


इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी और प्रभावी विदेश नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है. उन्होंने कहा कि राजस्थान ने निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ने कहा कि राइजिंग राजस्थान से राजस्थान ने विकास की नई गाथा लिखी है. 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों ने राज्य में रोजगार और समृद्धि की अपार संभावनाएं बनाई हैं. पिछले डेढ़ वर्ष में राजस्थान ने निवेश, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है.

सीएम ने कहा कि राजस्थान खनन, पर्यटन और उद्योग सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महल, किले, हवेलियों की भव्यता और गौरवशाली इतिहास को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं. वहीं धार्मिक स्थलों, अभ्यारण्यों व रेगिस्तानी क्षेत्र में भी पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है.

उन्होंने ब्रिटेन में रह रहे प्रवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रवासी भाई-बहन राजस्थान आएं और यहां निवेश कर विकास यात्रा का हिस्सा बनें. उनका योगदान राजस्थान को नई उंचाईयों पर ले जाएगा. साथ ही, भारत के वैश्विक नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाएगा.


मामले को लेकर ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा कि आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर राजस्थान सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित होने वाले सभी विशिष्ट जनों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की.

हमारी सरकार राज्य को निवेश, नवाचार और समावेशी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध है. इसी दिशा में प्रदेश की अपार संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए, सभी सम्मानित अतिथियों एवं उद्यमियों को राजस्थान में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More