&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इसमें तीनों शादीशुदा बहनें घर की छत पर मशहूर गाने 'ये तेरी आंखें झुकी-झुकी' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. तीनों ने पारंपरिक साड़ी पहन रखी है, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा और अट्रैक्टिव दिख रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीनों बहनें एक साथ बेहतरीन तालमेल के साथ स्टेप्स करती हैं. उनका कॉन्फिडेंस और मुस्कान लोगों का दिल जीत रहा है. खास बात यह है कि उनका डांस प्रोफेशनल नहीं बल्कि घरेलू माहौल में किया गया है लेकिन फिर भी अदा और एक्सप्रेशन इतने दमदार हैं कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.
सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि All of you are super performer. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि Rab ne bna di jodi. राजस्थान की बहनों का डांस जबरदस्त है, बार-बार देखने का मन करता है.
इस वीडियो पर हजारों व्यूज़ और लाइक्स आ चुके हैं. लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं. खासकर शादीशुदा महिलाओं के इस तरह के कॉन्फिडेंट डांस ने कई महिलाओं को इंस्पायर भी किया है.
वीडियो की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि अब यह इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगा है. राजस्थान की तीनों बहनों ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट के लिए मंच या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती.
बता दें कि इस वीडियो को radioactiveblossom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 8,445 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!