&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थानी खूबसूरती के बारे में तो सभी जानते हैं. फिर वह चाहे यहां के किले-महल-हवेलियां हों या फिर वादियां, यहां का इतिहास हो या फिर यहां की रानियां, मरुधरा की हर बात स्पेशल है. यही वजह है कि हर क्षेत्र में यहां के हुनरबाजों का टैलेंट देखने को मिलता आया है और मिलता रहेगा. फिर सोशल मीडिया कैसे अछूता रह सकता है.
यह बात तो आप सभी जानते हैं कि आजकल सोशल मीडिया का चलन कितना ज्यादा बढ़ गया है. बच्चे हों या बूढ़े, आदमी हो या औरत, हर किसी के हाथ में फोन होता है और फोन में भी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर हर रोज तमाम वीडियोज वायरल होते रहते हैं लेकिन आजकल राजस्थानी वीडियोज भी खूब छा रहे हैं. खूब यहां की रील्स वायरल होती हैं.
राजस्थान के तमाम लोग धांसू टैलेंट के दम पर सोशल मीडिया में जमकर पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं. इनके टैलेंट का इंटरनेट पर डंका बज रहा है. कहीं कोई राजस्थानी अपने कल्चर को प्रमोट कर रहा है तो कहीं, कोई अपने डांसिंग को. वहीं, आज के वायरल वीडियो में आपको जयपुर की तीन बहनों का खूबसूरत डांस दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है.
सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में तीन शादीशुदा महिलाएं नजर आ रही हैं. तीनों ने साड़ी पहन रखी है और देखने में भी बेहद खूबसूरत हैं. इतने में इनके बैकग्राउंड में फिल्म मैं खिलाड़ी, तू अनाड़ी का पॉपुलर गाना 'पास वो आने लगे जरा-जरा' गाना बजना शुरू होता है. इन तीनों ने इसी गाने की 'आ जा मुझको पागल कर दे' पर बेहद दमदार डांस किया है. तीनों के डांस स्टेप्स इतने सटीक और बेहतरीन हैं कि आप इनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.
ये तीनों बहनें मर्यादा में रहकर अपने डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, इसी वजह से लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं. इस वीडियो को deepsi_raj_07 नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है. इस पर लोग कमेंट में तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!