लिफ्ट मांगने के बाद राजस्थानी भाभी ने किया ऐसा काम, टूट जाएगा हर आदमी का दिल

Rajasthani Viral Video: जब लड़के मदद मांगते हैं तो कम ही लोग हाथ बढ़ाते हैं लेकिन जैसे ही कोई लड़की या फिर महिला मदद मांगती है तो लोग तुरंत पहुंच जाते हैं. वहीं, इस राजस्थानी भाभी ने मदद मांगने वाले आदमी के साथ मजेदार धोखा करके उसका दिल तोड़ दिया है. यह देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगा.

लिफ्ट मांगने के बाद राजस्थानी भाभी ने किया ऐसा काम, टूट जाएगा हर आदमी का दिल
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज तमाम तरह का कंटेंट वायरल होता रहता है लेकिन जब बात राजस्थानी वीडियो की आती है तो बात ही अलग होती है. सभी जानते हैं कि राजस्थानी लोग बड़े ही चतुर और दिमागी होते हैं. शायद वही यही वजह है कि तमाम अलग-अलग क्षेत्रों में उनके हुनर का डंका बजता है. राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां के लोगों ने आज भी यह की संस्कृति और विरासत दोनों को ही संभालने का काम किया है.

वहीं, दूसरी तरफ वो समय गुजर गया, जब राजस्थान की महिलाएं केवल घूंघट में रहकर अपने टैलेंट को व्यर्थ करती थी. जब से सोशल मीडिया आया है तब से यहां की महिलाएं भी जमकर अपने हुनर को प्लेटफार्म दे रही हैं. यह बात तो आप जानते ही हैं कि जब जरूरत पड़ती है तो हम किसी से भी मदद मांगने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन आज आपको जिस राजस्थानी भाभी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उनके कारनामे के बाद तमाम आदमियों का दिल टूट सकता है.

कई बार आपने देखा होगा कि जब लड़के मदद मांगते हैं तो कम ही लोग हाथ बढ़ाते हैं लेकिन जैसे ही कोई लड़की या फिर महिला मदद मांगती है तो लोग तुरंत पहुंच जाते हैं. कुछ ऐसे नजारा दिख रहा है इस वायरल वीडियो में भी, जिसमें आप देख सकते हैं कि अपने घर के बाहर खड़ी लाल रंग की साड़ी पहने सुंदर सी भाभी सड़क पर सज रहे एक स्कूटी सवार को रूकवाती हैं. पीले रंग की स्कूटी पर आ रहे आदमी को लगता है कि वह भाभी उनसे कुछ कहना चाहती हैं. वह तुरंत गाड़ी में ब्रेक मार कर उसे रोक देता है और पूछता है कि क्या बात है.

इसके बाद प्यारी सी भाभी से वह आदमी पूछता है क्या बात है? भाभी मजेदार स्टाइल में पूछती हैं कि क्या आप आगे तक की छोड़ देंगे? उसके बाद स्कूटी सवार के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है और वह कहता है कि हां-हां, क्यों नहीं, जरूर छोड़ देंगे. जैसे ही वह हामी भरता है, वैसे ही चालाक भाभी अंदर से अपने पति को बुलाती हैं और उसे आदमी की स्कूटी पर बिठा देती हैं.

भाभी के पति को अपनी स्कूटी के पीछे बैठ देख कर के मानो उस आदमी की हवाइयां ही उड़ जाती हैं. उसे ऐसा तगड़ा झटका लगता है कि बेचारा चुपचाप वहां से उनके पति को बिठाकर चला जाता है. वीडियो देखकर आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी. इस marwadimajo4198 नाम के यूट्यूब के शॉर्ट्स में शेयर किया गया है. इसे 31000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई लोग कमेंट कर चुके हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav