नहीं देखी होगी इतनी क्यूट बाई सा, घूंघट लेकर किया 'ढोल थाली' डांस, हर स्टेप है लाजवाब

Rajasthani Viral Video: वायरल वीडियो में बच्ची ने इस डांस में अपने हाथों का जो बेहतरीन इस्तेमाल किया है, वह देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है. मजा तो आपको तब आ जाएगी, जब डांस के बीच में बच्ची के सिर के ऊपर से घूंघट सड़क जाता है तो वह बड़े ही पारंपरिक अंदाज में अपना घूंघट आगे खींचती है. 

नहीं देखी होगी इतनी क्यूट बाई सा, घूंघट लेकर किया 'ढोल थाली' डांस, हर स्टेप है लाजवाब
Image Credit:

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज एक से बढ़कर एक चीज वायरल होती हैं लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाता है. कुछ ऐसा ही वीडियो है आज की छोटी सी बच्ची का, जिसने राजस्थानी लिबास में पारंपरिक डांस किया है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यह बच्ची इंदौर की बताई जा रही है और इसने राजस्थान का पारंपरिक राजस्थानी ढोल की बीट पर डांस करके दिखाया है.

बच्ची की मासूम अदाएं देखकर आप पिघल जाएंगे. यह वीडियो देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई है. वीडियो को shreejita_1199 नाम के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें आप देख सकते हैं कि छोटी सी बच्ची ने एक दुपट्टे से साड़ी की तरह पोशाक बनाने की कोशिश की है और सिर्फ घूंघट भी ले रखा है. तभी उसके बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है और यह बच्ची राजस्थानी ढोल थाली डांस इतने प्यार से करती है कि उसका कॉन्फिडेंस देखकर अच्छे-अच्छे मात खा जाएंगे. बच्ची के वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं और इसके तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

बच्ची ने इस डांस में अपने हाथों का जो बेहतरीन इस्तेमाल किया है, वह देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है. मजा तो आपको तब आ जाएगी, जब डांस के बीच में बच्ची के सिर के ऊपर से घूंघट सड़क जाता है तो वह बड़े ही पारंपरिक अंदाज में अपना घूंघट आगे खींचती है. वह जिस तरह से अपना घूंघट आगे खींचती है, वह देखकर तो लोगों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई है.


राजस्थान ढोल थाली डांस एक पारंपरिक लोक नृत्य है. यह अक्सर यहां पर शादियों और उत्सव में लोग करते हैं. इसमें ढोल की गूंज होती है और ऊर्जावान स्टेप किए जाते हैं. इन्हें करना इतना आसान नहीं होता है लेकिन इस छोटी सी बच्ची ने बिना चीज़ के जो बेहतरीन डांस करके दिखाया है, उससे हर कोई इंप्रेस हुआ जा रहा है.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही लोगों से मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुनर्जन्म है यह तो दादी मां का. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हाय यह घूंघट. अन्य यूज़र ने लिखा- हमारी संस्कृति हमारी विरासत. एक और यूजर ने लिखा- इसका घूंघट लेने का अंदाज तो वाकई दिल को भा गया. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav