राजस्थानी ताई ने बस कंडक्टर से पूछा मजेदार सवाल, सुनते ही हंस-हंस कर होंगे बेहाल

Rajasthani Viral Video: वायरल हो रहे आज के वीडियो में आप देखेंगे कि यात्रियों से भरी एक बस कहीं जा रही होती है कि तभी डीडवाना की एक लोकल महिला भागते हुए आती है और बस के कंडक्टर से पूछती है कि अरे बेटा, यह बस डीडवाना जाएगी. इस पर कंडक्टर कहता है कि हां माए, जाएगी तो जरूर लेकिन जाकर ऊपर बैठ जा, नीचे जगह नहीं है. 

राजस्थानी ताई ने बस कंडक्टर से पूछा मजेदार सवाल, सुनते ही हंस-हंस कर होंगे बेहाल
Image Credit: rajasthani viral video

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या कैसे वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता. सोशल मीडिया पर आए दिन राजस्थान से जुड़े तमाम तरह की वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से फनी वीडियो तो कुछ ज्यादा ही लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं. राजस्थान के फनी वीडियो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं कि लोग अपना पेट पकड़ कर हंसने का मजबूर हो जाते हैं.

कुछ ऐसे ही वीडियो आज का है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हालत हंसते-हंसते खराब हो सकती है. इंटरनेट पर वायरल होने के लिए एक तरफ जहां लोग मॉडर्निटी का सहारा लेते हैं, वहीं, राजस्थान के लोग आज भी पारंपरिक तरीके से पहनावा पहनकर और पारंपरिक भाषा में ही कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आज के वीडियो में आप देखेंगे कि यात्रियों से भरी एक बस कहीं जा रही होती है कि तभी डीडवाना की एक लोकल महिला भागते हुए आती है और बस के कंडक्टर से पूछती है कि अरे बेटा, यह बस डीडवाना जाएगी. इस पर कंडक्टर कहता है कि हां माए, जाएगी तो जरूर लेकिन जाकर ऊपर बैठ जा, नीचे जगह नहीं है.

इसके बाद वह राजस्थानी महिला भागते हुए जाती है और बस के पीछे लगी सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर पहुंच जाती है. बस की छत पर पहुंचने के बाद वह पूरी जांच पड़ताल कर लेती है. उसके बाद कंडक्टर को पुकारती है और कहती है- अरे बेटा, ऊपर तो ड्राइवर है ही नहीं, यो बस चलेगी कैसे? यह सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी. यहां तक की कंडक्टर के भी होश उड़ जाते हैं.

राजस्थान के पारंपरिक लोगों का यह वीडियो aldatcomedy6481 नाम के यूट्यूब के शॉर्ट्स चैनल पर शेयर किया गया है. घाघरा लुगड़ी पहने यह राजस्थान की महिला जब पारंपरिक भाषा में बस वाले से पूछती है तो वह अंदाज काफी प्यारा लगता है. वायरल होने वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और करोड़ों लोग देख चुके हैं. वहीं, कमेंट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने इस पर राजस्थानी के अंदाज में ही कमेंट करना शुरू किया. एक यूजर ने लिखा- बस डीडवाना जाए और डीडवाना डूब गए. अन्य ने कमेंट किया- मैं सोचूं बस की कंडक्टर के सिर पर बैठ जाऊं. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह मूंछों वाले बाबा जी कई वर्षों से गाड़ियों के अंदर चल रहे हैं. बहुत ही सज्जन इंसान हैं. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राजस्थान की तो बात ही निराली है. यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Entertainment Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.