&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान की धरती अपने रंग, संगीत और लोकडांस की परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इन्हीं परंपराओं को आधुनिक समय में भी जीवित रखने वाली कलाकारों में एक नाम है- अनु रंगीली. वे आज सिर्फ एक गायिका या डांसगना नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति का चेहरा बन चुकी हैं. उनके गीतों और ठुमकों में वही सादगी और एनर्जी है, जो थार की हवाओं और रेगिस्तान की रेत से उठती है.
अनु रंगीली की सबसे बड़ी ताकत उनकी आवाज और डांस है. उनकी गायकी में लोक-संस्कृति की वह मिठास घुली है, जो सुनते ही मन को सुकून देती है. चाहे मंच पर हों या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर, अनु अपने अंदाज से श्रोताओं को बांध लेती हैं. उनके लोकप्रिय गीतों में Are Bhilwara Aasind Bich Rel Nhi Chalti से लेकर धीरे-धीरे से लेना नंबर तक शामिल हैं. हर गीत में राजस्थानी संस्कृति की महक झलकती है. यही वजह है कि उनके गानों को सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म पर खूब पसंद किया जाता है.
डांस से जीत रहीं दिल
गायकी के साथ-साथ अनु रंगीली अपने दमदार डांस से भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखती हैं. जहां भी उनका डांस होता है, वहां मौजूद लोग अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पाते. उनके वीडियोज़ इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं. अनु जैसलमेर डेज़र्ट कैंप सहित कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करती हैं.
लोक कलाकारों के बारे में कहा जाता है कि असली कला वही है, जो सीधे दिल तक पहुंचे. अनु रंगीली इसमें पूरी तरह सफल साबित हुई हैं. उनकी आवाज़ की मिठास, गीतों के शब्दों में अपनापन और प्रस्तुतियों की सहजता राजस्थानी मिट्टी की सच्ची पहचान है. वे सिर्फ गाना नहीं गातीं, बल्कि हर शब्द को जीती हैं. यही गहराई उन्हें साधारण कलाकारों से अलग बनाती है.
गांव से सोशल मीडिया तक फैली लोकप्रियता
अनु रंगीली की चर्चा अब सिर्फ गांव-ढाणी तक सीमित नहीं है. उनकी कला शहरों के मंचों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म तक गूंज रही है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि सच्ची कला किसी सीमा में बंधी नहीं रहती. वह परंपराओं को पार करके हर दिल तक पहुंचती है और नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ती है.
अनु रंगीली आज सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि राजस्थान की जीवंत लोकधरोहर हैं, जिन्होंने अपने गीत और नृडांस यह साबित कर दिया है कि संस्कृति चाहे कितनी भी पुरानी हो, अगर उसे जुनून से जिया जाए तो वह हमेशा नई और ताज़ा बनी रहती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!