Rajasthani Viral Video: पति की चुगली कर रही थीं बहनें, ऑफिस अप्रैजल पर बोली कुछ ऐसा, बात सुन बींद के उड़े होश

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी का वीडियो वायरल होता रहता है. इसी लिस्ट में राजस्थान की दीपा प्रजापति हैं, जिनका लेटेस्ट वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है.

Rajasthani Viral Video: पति की चुगली कर रही थीं बहनें, ऑफिस अप्रैजल पर बोली कुछ ऐसा, बात सुन बींद के उड़े होश
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Viral Video: पति-पत्नी के रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंक-झोंक भी होती है. कहा जाता है जिस कपल की लड़ाई-झगड़ा न हो, उनका रिश्ता बहुत दिन न टिकता है या फिर एक दूसरे को धोखा देता है. हालांकि यह लड़ाई-झगड़ा भी मजाक में होना चाहिए. दीपा का ये वीडियो देख लीजिए. कैसे वह अपने पति के अप्रैजल पर ही सवाल खड़ा कर देती हैं.

राजस्थान की दीपा प्रजापति सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. उनके वीडियो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. दीपा के इस वायरल वीडियो को भी यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है. लोग वीडियो पर लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं. ये फनी वीडियो लोगों के पेट दर्द का कारण बन रहा है.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दो बहनें अपने पति की चुगली कर रही होती है. पति पीछे सोफे पर बैठा सबकुछ सुन रहा होता है. क बहन दूसरी को अपने पति की कमिया गिना रही होती है. वह कहती हैं इस आदमी को नहाते वक्त अपना तौलिया नहीं मिलता, ऑफिस जाते वक्त पर्स नहीं मिलता, किचन में चीनी का डब्बा नहीं मिलता.

Add Zee News as a Preferred Source

तभी पीछे बैठा उनकी बातों पर गौर करने लगता है. इसी समय पत्नी आगे कहती है समझ नहीं इसे ऑफिस में प्रमोशन और अप्रैजल कैसे मिल रहा है. ये सुनकर बींद तो सदमे में ही चला जाता है. वहीं दोनों बहनें खुद भी सोच में पड़ जाती हैं. दोनों का ये वीडियो देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author