Rajasthani Viral Video: 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर राजस्थानी स्टाइल में डांस देख आप भी इस महिला के दीवाने हो जाएंगे. महिला की स्टेप्स भी बेहद कमाल के हैं.
Trending Photos

Rajasthani Viral Video: जहां कही भी बॉलीवुड का गाना 'घर मोरे परदेसिया' बजता है, वहां पर लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया यह गाना लोगों को काफी पसंद आता है. खास कर महिलाएं इस पर खूब डांस करना पसंद करती हैं.
अगर आप इस गाने पर डांस राजस्थान की मशहूर राजपूती पोशाक में देखेंगे तो दीवाने ही हो जाएंगे. राजस्थानी कल्चर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है. राजस्थान का जिक्र होते ही लोगों के मन में बड़े-बड़े शाही महल, किले, हवेलियां, शाही खाना और सुंदर-सुंदर जगहें घूमना शुरू हो जाते हैं.
राजस्थानी संस्कृति की दुनिया दीवानी है. वहीं, जब बात यहां के पहनावे की आती है तो लोग शौक से यहां के पोशाक को अपनाते हैं. यहां की आन-बान-शान का कोई मुकाबला नहीं है. वहीं, आज के वायरल वीडियो में आपको राजपूती पोशाक में इस गाने पर खूबसूरत डांस दिखाते हैं. वीडियो देख उससे नजर हटा पाना मुश्किल है.
वायरल वीडियो में आप राजस्थान की लड़की को राजपूती पोशाक में सजा-धजा देखेंगे तो तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे. नीले लहंगे और महरून दुप्पटे में महिला बेहद खूबसूरत लग रही है. उनकी ज्वेलरी भी राजस्थानी ही है. देखने में बेहद प्यारी लग रही हैं.
बैकग्राउंड में 'घर मोरे परदेसिया' बजना शुरू होता है और महिला राजस्थानी स्टाइल में इस गाने पर डांस करना शुरू करती है. इस दौरान दोनों का तालमेल बेहद सटीक बैठता है और दोनों के स्टेप्स भी बेहद कमाल के होते हैं.