अपने ही गाने पर गोरी नागोरी ने लचका दी कमर, डांस देख छूटे लोगों के पसीने

Rajasthani Viral Video: गोरी नागोरी अपने खास डांसिंग स्टाइल और एनर्जी से जानी जाती हैं. इस वीडियो में भी वे स्टेज पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं. गाने की बीट पर उनका तालमेल और स्टेप्स इतने शानदार है कि देखने वाले खुद को झूमने से नहीं रोक पा रहे हैं. खासकर उनका देसी अंदाज़, कमर मटकाने वाले स्टेप्स और फुल-ऑन एनर्जी ने वीडियो को हिट बना दिया है.

अपने ही गाने पर गोरी नागोरी ने लचका दी कमर, डांस देख छूटे लोगों के पसीने
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Viral Video: राजस्थान की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली गोरी नागोरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने पॉपुलर गाने ले फोटू ले पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनके लटके-झटके और एक्सप्रेशंस फैंस के दिलों को छू रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.


गोरी नागोरी अपने खास डांसिंग स्टाइल और एनर्जी से जानी जाती हैं. इस वीडियो में भी वे स्टेज पर पूरे जोश के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं. गाने की बीट पर उनका तालमेल और स्टेप्स इतने शानदार है कि देखने वाले खुद को झूमने से नहीं रोक पा रहे हैं. खासकर उनका देसी अंदाज़, कमर मटकाने वाले स्टेप्स और फुल-ऑन एनर्जी ने वीडियो को हिट बना दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source


फैंस ने दिए दमदार रिएक्शन
वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि गोरी नागोरी तो हर बार आग लगा देती हैं. तो किसी ने कहा इस परफॉर्मेंस ने सपना चौधरी को भी मात दे दी. वहीं कई लोग उनके एक्सप्रेशंस और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों शेयर मिल चुके हैं.

स्वैग से भरा हुआ अंदाज
गोरी नागोरी का यह वीडियो खास इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें उनका अंदाज़ बेहद स्वैग से भरा हुआ है. वे दर्शकों से लगातार कनेक्ट करती नजर आती हैं. स्टेज पर उनकी एनर्जी, ड्रेसिंग स्टाइल और डांसिंग मूव्स ने मिलकर वीडियो को वायरल बना दिया. यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वही राजस्थान की शकीरा हैं.

सोशल मीडिया सेंसेशन

गोरी नागोरी पहले भी कई बार अपने डांस वीडियोज की वजह से सुर्खियों में रही हैं. वे जहां भी स्टेज पर परफॉर्म करती हैं, वहां दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है. उनके वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं. इस बार भी “ले फोटू ले” गाने पर उनका डांस लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है.

गोरी नागोरी का यह डांस वीडियो फैंस के बीच धूम मचा रहा है. उनके लटके-झटके और एनर्जी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे आज भी स्टेज परफॉर्मेंस की दुनिया में सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More