Rajasthani Viral Video: दीपिका राव बारोठ की खासियत सिर्फ उनका डांस ही नहीं, बल्कि उनका पहनावा और सांस्कृतिक जुड़ाव भी है. जिस दौर में लोग अपनी परंपराओं से दूर जा रहे हैं, उस समय दीपिका अपने ठेठ राजस्थानी अंदाज़ से संस्कृति को आधुनिक मंचों पर नए रूप में पेश कर रही हैं. लोग उन्हें 'जोधपुर की जयाप्रदा' कहते हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Viral Video: जोधपुर की दीपिका राव बारोठ आज सोशल मीडिया पर 'जोधपुर की जयाप्रदा' के नाम से खूब चर्चा में हैं. उनकी पहचान खास तौर पर पारंपरिक राजस्थानी डांस से जुड़ी है, जिसमें उनका ठुमकता अंदाज़ और दिलकश मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है.
अक्सर लाल-पीले लहंगे, चूड़ा और पारंपरिक गहनों में नजर आने वाली दीपिका अपने हर डांस वीडियो में राजस्थान की संस्कृति को बखूबी जीवंत कर देती हैं. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज़ पा चुके हैं और लोग उन्हें देखकर बार-बार जयाप्रदा जैसी खूबसूरत अदाओं वाली कलाकार कहकर संबोधित करते हैं.
हाल ही में दीपिका राव का नया वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है, जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखकर आप भी बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह राजस्थान के किसी पारंपरिक गाने पर बेहद शानदार डांस कर रही हैं. इसमें उनका लुक देखकर बॉलीवुड की एक्ट्रेस जयाप्रदा की याद आ जाएगी. नीले रंग के लहंगे में दीपिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.
दीपिका के इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके. कमेंट में लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दीपिका राव बारोठ की खासियत सिर्फ उनका डांस ही नहीं, बल्कि उनका पहनावा और सांस्कृतिक जुड़ाव भी है. जिस दौर में लोग अपनी परंपराओं से दूर जा रहे हैं, उस समय दीपिका अपने ठेठ राजस्थानी अंदाज़ से संस्कृति को आधुनिक मंचों पर नए रूप में पेश कर रही हैं. उनका डांस राजस्थान की लोक धुनों और पारंपरिक ठुमकों से इतना मेल खाता है कि देखने वालों को एक अलग ही एनर्जी और गर्व का अहसास होता है.
इस वजह से दीपिका न केवल एक डांसर या सोशल मीडिया स्टार हैं बल्कि राजस्थान की विरासत को जीवित रखने वाली कलाकार भी बन गई हैं. यही कारण है कि उन्हें 'जोधपुर की जयाप्रदा' कहकर पुकारा जाता है और उनकी पॉपुलैरिटी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!