बीवी के चक्कर में अपने ही बाप को गाली दे बैठा शख्स, Video देख हंसते-हंसते हालत होगी खराब

Rajasthani Viral Video: राजस्थानियों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा होता है. कुछ इसी तरह का फनी वीडियो देखेंगे आप आज के वायरल वीडियो में, जिसमें एक शख्स ने अपनी लुगाई के चक्कर में गलती से अपने ही पिता को गाली दे दी. 

बीवी के चक्कर में अपने ही बाप को गाली दे बैठा शख्स, Video देख हंसते-हंसते हालत होगी खराब

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज तमाम तरह का कंटेंट वायरल होता है. कुछ वीडियो फनी होते हैं तो कुछ इमोशनल होते हैं. डांस वीडियो तो जमकर छाए रहते हैं लेकिन बाद जब कॉमेडी वीडियो की होती है तो एक अलग ही फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. इतना ही नहीं, अगर वीडियो राजस्थानी कॉमेडी का है तो लोगों की हंसते-हंसते हालत खराब हो जाती है.

आजकल सोशल मीडिया पर राजस्थान से जुड़े तमाम वीडियोज तहलका मचाए रहते हैं. यह बात तो आप जानते हैं कि राजस्थानियों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा होता है. कुछ इसी तरह का फनी वीडियो देखेंगे आप आज के वायरल वीडियो में, जिसमें एक शख्स ने अपनी लुगाई के चक्कर में गलती से अपने ही पिता को गाली दे दी. उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह किससे बात कर रहा है हालांकि जब आप वीडियो देखेंगे तो हंसते-हंसते आपकी हालत खराब हो सकती है.

इस वीडियो को थारो राहुल नाम के यूट्यूब चैनल के शॉर्ट्स पर शेयर किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजस्थानी लिबास में महिला अपने घर की छत पर बैठी हुई है. वह काफी गुस्से में नजर आ रही है. उसके हाथ में फोन है और वह फोन पर किसी को धमकी दे रही है- तेरी टांग काटूंगी तू एक बार घर पर आकर तो दिखा...... जब वह बात कर ही रही होती है कि उसका पति वहां पर पहुंच जाता है. वह उससे यह भी नहीं पूछता है कि वह किससे बात कर रही है और फोन छीन कर तुरंत धमकी देना शुरू करता है- जानता नहीं है तुम हमारे को.... खानदान का नामों और निशान मिटा देंगे ससुरे का....

बस फिर क्या था उस युवक की बीवी उसे बड़ी गौर से देखना शुरु करती है और बताती है कि फोन पर और कोई नहीं बल्कि उसके ससुर यानी कि उस युवक के पिता होते हैं. यह सुनते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह तुरंत वहां से भाग खड़ा होता है. देखने से साफ पता चल रहा है कि यह एक कॉमेडी वीडियो है.

लाल हरे रंग की लुगड़ी में यह राजस्थानी लुगाई काफी खूबसूरत लग रही है. राजस्थान की कॉमेडी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे तमाम लोग देख चुके हैं और लाइक भी कर चुके हैं. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, इसपर कई लोगों ने कमेंट करना शुरू किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - इसीलिए कहते हैं उड़ता तीर मत पकड़ो. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेहद फनी वीडियो. फिलहाल यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Trending news