Video: भोजपुरी गाने पर मारवाड़ी ठुमकों का तड़का, ताऊ का कातिलाना डांस देख आ जाएगी मौज

Rajasthani Viral Video: राजस्थान के किसी गांव के एक ताऊ जिन्होंने ठेठ राजस्थानी वेशभूषा धारण कर रखी है. वह भोजपुरी गाने पर जब डांस शुरू करते हैं तो लोग एकदम शॉक्ड रह जाते हैं. उनका हर स्टेप दिल को छू रहा है. वीडियो को rocky_marwadi_ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है.

Video: भोजपुरी गाने पर मारवाड़ी ठुमकों का तड़का, ताऊ का कातिलाना डांस देख आ जाएगी मौज
Image Credit: Rajasthani Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthani Viral Video: राजस्थान के लोग कितने मस्तमौला होते हैं, इसके बारे में अब तक आपने सुना ही होगा लेकिन आज के वायरल वीडियो में देख भी लेंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई कह रहा है कि वाह ताऊ, मजा आ गया. राजस्थान के मारवाड़ी ताऊ ने पवन सिंह के भोजपुरी गाने 'सॉरी सॉरी' पर ऐसा गजब डांस किया है कि लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. ताऊ का यह अंदाज़ अब इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है.


आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बुज़ुर्ग सिर्फ रामधुन या भजन पर ही झूमते हैं लेकिन इस मारवाड़ी ताऊ ने साबित कर दिया कि डांस का कोई उम्र से लेना-देना नहीं होता. वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही भोजपुरी गाना 'सॉरी सॉरी' बजता है, वैसे ही ताऊ ने कमर लचकाकर बवाल मचा दिया है. ताऊ के देसी ठुमकों में भोजपुरी का तड़का देखकर लोग बिना तारीफ के नहीं रह पा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हर स्टेप छू लेगा दिल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजस्थान के किसी गांव के एक ताऊ जिन्होंने ठेठ राजस्थानी वेशभूषा धारण कर रखी है. वह भोजपुरी गाने पर जब डांस शुरू करते हैं तो लोग एकदम शॉक्ड रह जाते हैं. उनका हर स्टेप दिल को छू रहा है. वीडियो को rocky_marwadi_ नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर तेजी से शेयर हो रहा है. हजारों लोग इस रील को देखकर कमेंट कर रहे हैं- आये बबुआ काये बात बा... हमारा दिल टुट गई बा. अन्य ने लिखा - Bhai dil khush kar diya aapne. एक और ने लिखा- ताऊ से सीखो, जिंदगी कैसे जी जाती है.


एक्सप्रेशंस हैं लाजवाब
दरअसल, इस वीडियो में ताऊ का सबसे बड़ा अट्रैक्शन उनकी मस्तमौला बॉडी लैंग्वेज और बिना झिझक का डांस है. वे न सिर्फ स्टेप्स कर रहे हैं, बल्कि चेहरे के एक्सप्रेशंस भी ऐसे दे रहे हैं कि गाना और भी मजेदार लगने लगता है. यही वजह है कि वीडियो पर लाखों व्यूज़ आ चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ताऊ की उम्र पचास से ऊपर लगती है, लेकिन डांस करते वक्त उनकी एनर्जी देखकर कोई भी कह देगा कि ये जवानी से कम नहीं. उनके स्टेप्स इतने मस्त हैं कि नौजवान भी पानी भरते नजर आ रहे हैं.

राजस्थान के मारवाड़ी ताऊ ने अपने डांस से ये साबित कर दिया कि उम्र तो बस एक नंबर है, दिल जवान होना चाहिए. और जब गाना सॉरी सॉरी हो तो फिर ठुमके अपने आप निकलते हैं. हालांकि बहुत ध्यान से देखेंगे तो लगेगा कि यह प्रैंक वीडियो है. वीडियो में कोई बुजुर्ग नहीं बल्कि जवान लड़का है जो कि हंसी के लिए बुजुर्ग बना है और डांस कर रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More