बंदर ने संभाली बस की स्टीयरिंग, ड्राइवर आराम से गिनता रहा पैसे, नाथद्वारा का वीडियो हिला देगा

Rajasthani Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चलती हुई बस की स्टीयरिंग किसी इंसान के नहीं बल्कि एक बंदर के हाथ में है. हैरानी की बात तो यह है कि ड्राइवर उस वक्त स्टीयरिंग छोड़कर बड़े मजे से पैसे गिनने में बिजी दिखाई दे रहा है.
 

बंदर ने संभाली बस की स्टीयरिंग, ड्राइवर आराम से गिनता रहा पैसे, नाथद्वारा का वीडियो हिला देगा
Image Credit: Rajasthani Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Viral Video: राजस्थान के नाथद्वारा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चलती हुई बस की स्टीयरिंग किसी इंसान के नहीं बल्कि एक बंदर के हाथ में है. हैरानी की बात तो यह है कि ड्राइवर उस वक्त स्टीयरिंग छोड़कर बड़े मजे से पैसे गिनने में बिजी दिखाई दे रहा है.

यह वीडियो रंग राजस्थानी नाम के एक X हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि राजस्थान में तो अब बंदर भी प्रोफेशनल ड्राइवर बन गए हैं. तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ड्राइवर साहब की छुट्टी करवा दो, बंदर ही बढ़िया चला लेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर नाराज़गी जताई है और कहा है कि यह एक खतरनाक लापरवाही है. चलती गाड़ी में बंदर के हाथों में स्टीयरिंग थमाना किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है. कई यूजर्स ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि नाथद्वारा अपने मंदिरों और धार्मिक पर्यटन के लिए मशहूर है लेकिन इस बार यहां चर्चा का विषय भगवान श्रीनाथजी नहीं बल्कि ‘बंदर ड्राइवर’ बन गया है. लोगों का कहना है कि शायद यह बंदर अक्सर ड्राइवर के साथ रहता होगा और उसे स्टीयरिंग पकड़ने का शौक हो गया होगा. कुछ स्थानीय लोगों ने इसे राजस्थान का सबसे मजेदार वायरल पल बताया.

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच यह वीडियो अब मीम्स का खजाना बन चुका है. कई क्रिएटर्स ने इसे बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग्स के साथ एडिट करके और भी मजेदार बना दिया है. वहीं, एक शख्स ने लिखा कि अब समझ आया क्यों राजस्थान में बस का सफर इतना रोमांचक होता है.

साथ ही बता दें कि यह मजाकिया किस्सा जितना वायरल हो रहा है, उतना ही यह सड़क सुरक्षा पर सवाल भी खड़ा कर रहा है. आखिरकार, यात्रियों की जान मजाक का विषय तो नहीं हो सकती. इस वायरल वीडियो को लेकर ज़ी राजस्थान पुष्टि नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More