Rajasthani Viral Video: मां की बात को राजस्थानी छोरे ने लिया सीरियस, अंजाम देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे पागल

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर राजस्थानी महिला से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बेटे को दिखाया गया है. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है, जो की राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं. यह अपने बेटे से एक बात कहती हैं लेकिन इसके बाद उन्हें इसका जो परिणाम मिलता है, वह वाकई में झटका दे देता है. 

Rajasthani Viral Video: मां की बात को राजस्थानी छोरे ने लिया सीरियस, अंजाम देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे पागल
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Viral Video: आजकल के तमाम पेरेंट्स को अपने कहते हुए सुना होगा कि बच्चे तो कोई बात नहीं मानते हैं. उनसे कुछ भी कहा जाए, वह उसे सुनते नहीं है लेकिन सभी बच्चे ऐसे नहीं होते हैं. कलयुग में भी कुछ आज्ञाकारी बच्चे हैं लेकिन कई बार यह जिस तरीके से बात सुनते हैं, वह लोगों को हैरान करके रख देती है. इसी का उदाहरण देखेंगे आप आज के वायरल वीडियो में.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां बेटे को दिखाया गया है. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है, जो की राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं. यह अपने बेटे से एक बात कहती हैं लेकिन इसके बाद उन्हें इसका जो परिणाम मिलता है, वह वाकई में झटका दे देता है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा है क्या इस वायरल वीडियो में तो चलिए बताते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि हरे रंग की साड़ी पहने खूबसूरत सी महिला टीवी के पास कुछ काम कर रही होती है. तभी उसका बेटा आता है और वह अपनी मां से पूछता है- मम्मी यह कुर्सी में कहां रख दूं? महिला शायद पहले ही किसी बात से गुस्साई होती है तो वह अपने बेटे से कहती है- मेरे सिर पर रख दे. झटका तो तब लगता है जब वह बेटा वाकई में मां के सिर पर कुर्सी को उल्टा करके रख कर चला जाता है हालांकि वीडियो देखने के बाद कई लोग यह भी कर रहे हैं कि आजकल के कलयुग के बच्चे भी इतने आज्ञाकारी होते हैं, यह तो आज पता चला.

जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही वायरल हो गया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह, रेखा दीदी सुपर वीडियो. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी जी आपने तो सर पर ही कुर्सी रखवा ली. अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- कलयुग के बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम और फोन में ज्यादा होता है, इसके बाद यह तो होना ही है.

वीडियो को radioactiveblossom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे 5000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो का नजारा देखकर के आपके चेहरे पर प्यारी सी हंसी आ जाएगी हालांकि यह वीडियो एक सीख भी दे रहा है कि आजकल के बच्चे किस तरफ जा रहे हैं, उनकी सोच कहां जा रही है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.