भाभी को परेशान करना चाहती थी ननद, राजस्थानी बहू ने ऐसे पलट दिया पासा

Rajasthani Viral Video: कहते हैं कि ननदों को अपनी भाभी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है. जैसे ही उनकी भाभी आराम करने जाती है, वैसे ही वह कोई ना कोई काम बताना शुरू कर देती हैं. इतना ही नहीं, अगर उनकी भाभी नहीं सुनती है तो आप तुरंत अपनी मां से इसकी चुगली करने पहुंच जाती हैं. ऐसे में आज का वीडियो आपक मौज करा देगा.
 

भाभी को परेशान करना चाहती थी ननद, राजस्थानी बहू ने ऐसे पलट दिया पासा
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Viral Video: सास-बहू का रिश्ता कितना लड़ाई-झगड़ा वाला होता है, यह बात तो सभी जानते हैं. बहुत ही मुश्किल से इनके बीच प्यार देखा जाता है. वहीं, कई बार अगर सास अपनी बहू को प्यार करना भी चाहे तो घर के लोग आग लगा देते हैं. इन सब में सबसे आगे ननद मानी जाती है. अगर कोई महिला अपनी बहू को बहुत प्यार करती है तो कई बार उसे बहू की ननद देख नहीं पाती है. कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा आपको आज के वायरल वीडियो में.

राजस्थान की सास-बहू का यह कॉमेडी भरा वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद आप अपना पेट पकड़ कर हंसने वाले हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि ननदों को अपनी भाभी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है. जैसे ही उनकी भाभी आराम करने जाती है, वैसे ही वह कोई ना कोई काम बताना शुरू कर देती हैं. इतना ही नहीं, अगर उनकी भाभी नहीं सुनती है तो आप तुरंत अपनी मां से इसकी चुगली करने पहुंच जाती हैं. इसी चुगली के चक्कर में इस राजस्थानी ननद के साथ जो होता है और देखने के बाद आपका तो दिन बनने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे Ankita Yogi Official नाम के यूट्यूब चैनल के शॉट पर अपलोड किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक राजस्थानी बहू अपने AC लगे कैमरे में आराम फरमा रही होती है. वह बड़ी गहरी नींद सो रही होती है कि तभी वहां पर उसकी सास-ननद चुपके से आते हैं और देख कर चले जाते हैं. इसके बाद आपस में बात करते हैं कि कैसे महारानी आराम से सो रही हैं? इस पर ननद कहती है कि मां आपने ही सबसे ज्यादा छूट दे रखी है वरना आपको तो उसके बाल पकड़कर खींचकर काम करवाना चाहिए. इसके बाद सास कहती है कि जाओ, तुम अपनी भाभी को जगा कर लेकर आओ.

ननद बड़ी ही स्टाइल में भागते हुए जाती है और अपनी भाभी को जगा कर मां के सामने खड़ा कर देती है. बहू जैसे ही अपनी सास की तरफ देखती है, उसकी सास समझ जाती है कि उसे क्या करना है? मजा तो आता है, जब अपनी बहू के खौफ से वह सास अपनी ही बेटी यानी की बहू की ननद को थप्पड़ मार देती है और कहती है कि घर में तमाम काम पड़ा हुआ है, वही क्यों करे, तुम भी तो कर सकती हो.

बेचारी ननद उड़ता तीर अपनी छाती पर ले लेती है. यह देखने के बाद लोगों का हंस-हंसकर हाल बुरा हो रहा है. वीडियो को 69000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और तमाम लोग देख चुके हैं. यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More