&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम गोरी नागोरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं. इस बार उनका नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. खास बात यह है कि गोरी नागोरी ने इस बार राजस्थानी नहीं बल्कि अरेबिक डांस किया है और वह भी दुबई में.
जानकारी के अनुसार, गोरी नागोरी हाल ही में एक खास कार्यक्रम के लिए दुबई गई थीं. वैसे तो उन्होंने बुर्ज खलीफा पर डांस करने का सपना देखा थे लेकिन परमिशन न मिलने की वजह से उन्होंने उससे कुछ दूर स्थित एक जगह पर यह डांस किया. देसी तड़के के साथ जबरदस्त मूव्स दिखाए.
वीडियो में गोरी नागोरी का अंदाज और एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. फैंस ने उनके इस डांस की तुलना तमाम कलाकारों से की है. कई लोगों ने लिखा कि गोरी नागोरी सिर्फ राजस्थानी ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के डांस में खुद को ढाल सकती हैं. वहीं, कुछ फैन्स ने उन्हें 'राजस्थान की शकीरा' कहकर तारीफ की.
बता दें कि राजस्थान के नागौर जिले में जन्मीं ताहिरा बानो, जिन्हें दुनिया आज गोरी नागोरी के नाम से जानती है, बचपन से ही डांस की दीवानी थीं. स्कूल-कॉलेज के कार्यक्रमों से लेकर लोक मेलों तक, हर जगह उनकी धमक देखने को मिली. धीरे-धीरे उन्होंने स्टेज शो करना शुरू किया और उनके वीडियो यूट्यूब पर मिलियन्स में देखे जाने लगे.
गोरी नागोरी पहले से ही राजस्थान और हरियाणा के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थीं, लेकिन बिग बॉस 16 में एंट्री ने उन्हें देशभर में पहचान दिला दी. उनके बेबाक अंदाज़ और देसी डांसिंग स्टाइल ने उन्हें शो में चर्चा का विषय बनाए रखा.
सोशल मीडिया पर गोरी नागोरी के लाखों फॉलोअर्स हैं. उनके डांस वीडियोज़ अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं. कई बार उन पर अश्लील डांस करने के आरोप भी लगे, लेकिन इन विवादों ने उनकी पॉपुलैरिटी को और ज्यादा हवा दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!