&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान की रंगीली मिट्टी से निकली हुई प्रतिभाओं में से एक नाम है रेखा मेवाड़ा, जिनका डांस आज सोशल मीडिया पर लाखों दिलों की धड़कन बन चुका है. इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, रेखा के हर वीडियो पर फैंस की भीड़ उमड़ती है. कभी राजस्थानी लोकगीतों की धुन पर लहराते हुए कदम, तो कभी पारंपरिक लहंगे-ओढ़नी में सजे उनके कातिलाना एक्सप्रेशन, हर बार लोगों को दीवाना कर देता है.
रेखा मेवाड़ा की खासियत यही है कि वह अपने डांस में राजस्थान की असली झलक लेकर आती हैं. लाल-पीले घाघरे, चूड़ियों की छनक और लोकधुनों पर झूमते भाव, ये सब मिलकर उनके वीडियो को न सिर्फ खूबसूरत बल्कि दिल को छू लेने वाला बना देते हैं. यही वजह है कि उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बन चुके हैं और करोड़ों व्यूज़ हासिल कर चुके हैं.
उनकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि लोग उन्हें केवल डांसर नहीं बल्कि 'राजस्थान की डांस क्वीन' कहकर बुलाते हैं. फैंस उनके एक्सप्रेशंस की तारीफ करते नहीं थकते. किसी को उनकी मुस्कान भा जाती है तो कोई उनकी एनर्जी से इंप्रेस हो जाता है.
रेखा मेवाड़ा का डांस महज मनोरंजन नहीं है, बल्कि वह राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की जान है. उनकी हर परफॉर्मेंस में लोकनृत्य की झलक और आधुनिक अदाओं का मेल देखने को मिलता है. शायद यही वजह है कि उन्होंने खुद को सिर्फ मेलों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी खास पहचान बना ली है.
आज रेखा मेवाड़ा उन कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर टैलेंट और जुनून हो, तो सोशल मीडिया किसी को भी स्थानीय से इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचा सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!