Viral Video: किचन में काम करते-करते नाचने लगी राजस्थानी बहू, इंटरनेट पर आ गई व्यूज की बाढ़

Rajasthani Viral Video: वायरल वीडियो में एक खूबसूरत महिला साड़ी पहनकर किचन में नजर आती है. पहले वह रोटियां बनाकर बेलन साइड में रखती है और कपड़े से स्लैब साफ करने लगती है लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में बॉलीवुड स्टार गोविंदा का मशहूर गाना 'यूपी वाला ठुमका लगाऊं' बजता है, वह अचानक सफाई छोड़कर कमर थिरकाने लगती है.

Viral Video: किचन में काम करते-करते नाचने लगी राजस्थानी बहू, इंटरनेट पर आ गई व्यूज की बाढ़
Image Credit: rajasthani viral video

Rajasthani Viral Video: राजस्थान अपनी संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और अनोखे खानपान के लिए पूरे देश में पहचान रखता है. यहां के लोग हर काम को अलबेले अंदाज में जीते हैं, और यही अंदाज इंटरनेट पर भी खूब छाया रहता है. खासकर सोशल मीडिया पर राजस्थान से जुड़े डांस वीडियोज़ हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं.

इसी कड़ी में इन दिनों एक राजस्थानी बींदणी का पुराना वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में महिला की खूबसूरती और उसका अंदाज देखकर हर कोई फिदा हो रहा है. सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं लेकिन डांस वीडियोज़ क्रेज हमेशा सबसे ज्यादा रहता है. भले ही सबको डांस न आता हो, मगर देखना हर किसी को पसंद होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

सफाई छोड़कर कमर थिरकाने लगती है बींदणी

वायरल वीडियो में एक खूबसूरत महिला साड़ी पहनकर किचन में नजर आती है. पहले वह रोटियां बनाकर बेलन साइड में रखती है और कपड़े से स्लैब साफ करने लगती है लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में बॉलीवुड स्टार गोविंदा का मशहूर गाना 'यूपी वाला ठुमका लगाऊं' बजता है, वह अचानक सफाई छोड़कर कमर थिरकाने लगती है.

यूजर्स महिला की तारीफों के पुल बांध रहे

फुल स्लीव्स ब्लाउज, प्रिंटेड साड़ी और स्पेक्ट्स लगाए यह महिला जब डांस करती है तो उसका एक्सप्रेशन देखने वालों का दिल जीत लेता है. उसकी अदाएं इतनी प्यारी लगती हैं कि लोग बार-बार वीडियो देख रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट radioactiveblossom से शेयर किया गया है और इसे अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. जहां एक ओर यूजर्स महिला की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बार-बार एक ही स्टेप करने से डांस थोड़ा रिपिटेटिव लग रहा है.

फिर भी, किचन में किया गया यह डांस वीडियो इस बात का सबूत है कि टैलेंट को दिखाने के लिए मंच या स्टेज की जरूरत नहीं होती. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस ही सोशल मीडिया पर स्टार बना सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More