राजस्थानी जोड़े ने बागों के बीच बनाया प्यारा Video, देखने वाले कर उठे- वाह-वाह

Rajasthani Viral Video: वायरल हो रहे आज के वीडियो में सुंदर सी लड़की राजस्थानी गाने को गाते हुए अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करती है. इसके बाद वह भी राजस्थानी अंदाज में ही उसका जवाब देता है. वायरल वीडियो में जब आप इन दोनों को एक दूसरे के प्रति राजस्थानी स्टाइल में प्यार जताते हुए देखेंगे तो बिना मुस्कुराए नहीं रह पाएंगे. 

राजस्थानी जोड़े ने बागों के बीच बनाया प्यारा Video, देखने वाले कर उठे- वाह-वाह
Image Credit: viral video

Rajasthani Viral Video: जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, लोग पश्चिमी सभ्यता को अपनाना शुरू कर चुके हैं. कई राज्यों में तो अब लोग अपनी परंपराओं से अलग होने लगे हैं लेकिन राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां की संस्कृति और विरासत को आज भी यहां के लोगों ने बचा रखा है. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के लोग मॉडर्निटी का सहारा लेते हैं, छोटे-छोटे कपड़े पहनते हैं, वहीं राजस्थान के कई लोग इंटरनेट पर न केवल अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते नजर आते हैं बल्कि मर्यादा के साथ ऐसे खूबसूरत वीडियो बनाते हैं कि लोग उन पर अपना दिल हार बैठते हैं.

राजस्थानी कितने टैलेंटेड होते हैं, इसके बारे में तो सभी जानते हैं देश से लेकर विदेश में राजस्थानियों के टैलेंट का डंका आए दिन बजता रहता है. सोशल मीडिया पर तो राजस्थानी वीडियोज की बाढ़ आए दिन आती रहती है. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते आपका पेट दुखने लगता है तो कुछ वीडियो देखकर आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाती है. कुछ ऐसा ही वीडियो आज का है, जिसमें एक राजस्थान के जोड़े ने इतना प्यारा सा वीडियो बनाया है कि देखने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल नजर आ रहा है. यह दोनों ने ट्विनिंग कर रखी है. वायरल वीडियो में देखेंगे कि राजस्थान का एक प्यारा सा जोड़ा बागों के बीच मौजूद है. लड़की ने लाल रंग की लुगड़ी स्टाइल ड्रेस पहन रखी है तो वहीं, लड़के ने भी लाल रंग की शर्ट क्रीम कलर की पैंट पहन रखी है. राजस्थानी लिबास में यह जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही है.

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि सुंदर सी लड़की राजस्थानी गाने को गाते हुए अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करती है. इसके बाद वह भी राजस्थानी अंदाज में ही उसका जवाब देता है. वायरल वीडियो में जब आप इन दोनों को एक दूसरे के प्रति राजस्थानी स्टाइल में प्यार जताते हुए देखेंगे तो बिना मुस्कुराए नहीं रह पाएंगे. यह वीडियो बहुत ही प्यारा है उसमें नजर आने वाले कपल भी काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

खुले आसमान के नीचे बागो के बीच बनाया गया वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है. जहां लड़की काफी खूबसूरत है तो वहीं लड़का भी कम हैंडसम नहीं है. दोनों को देखकर लगता है कि माो भगवान ने इनकी जोड़ी बहुत ही समय निकालकर बनाई हो. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे 7000 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को प्रेम म्यूजिक वीडियो नाम के यूट्यूब के शॉर्ट्स चैनल पर शेयर किया गया है. जैसे यह वीडियो शेयर किया गया, इस पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई. ज्यादातर लोगों ने इस जोड़ी की तारीफ की और कहा - ऐसे ही जोड़ी सलामत रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More