लाल रंग के लहंगे में अनु रंगीली ने दिखाई कातिलाना अदाएं, स्टेप्स देख हीरोइनों को भूल जाएंगे

Rajasthani Viral Video: वीडियो में अनु रंगीली राजस्थानी धुन पर अपने शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आती हैं. उनकी परफॉर्मेंस को देखकर साफ पता चलता है कि वह क्यों इतनी पॉपुलर हैं. उनके भाव, एक्सप्रेशंस और स्टेज प्रेज़ेंस हर बार दर्शकों को दीवाना कर देते हैं. खासकर लाल लहंगे में उनकी अदा और झूमते कदमों ने दर्शकों को बार-बार इस वीडियो को देखने पर मजबूर कर दिया है.

लाल रंग के लहंगे में अनु रंगीली ने दिखाई कातिलाना अदाएं, स्टेप्स देख हीरोइनों को भूल जाएंगे
Image Credit: rajasthani viral video

Rajasthani Viral Video: राजस्थान की मशहूर डांसर अनु रंगीली एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उनका नया डांस वीडियो इस समय इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में अनु रंगीली ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके लुक्स और एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि यह वीडियो अब तक करोड़ों व्यूज़ हासिल कर चुका है.

वीडियो में अनु रंगीली राजस्थानी धुन पर अपने शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आती हैं. उनकी परफॉर्मेंस को देखकर साफ पता चलता है कि वह क्यों इतनी पॉपुलर हैं. उनके भाव, एक्सप्रेशंस और स्टेज प्रेज़ेंस हर बार दर्शकों को दीवाना कर देते हैं. खासकर लाल लहंगे में उनकी अदा और झूमते कदमों ने दर्शकों को बार-बार इस वीडियो को देखने पर मजबूर कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अनु रंगीली का यह वीडियो न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देशभर में वायरल हो रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

गौरतलब है कि अनु रंगीली का नाम उन डांसर्स में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता केवल गांव-ढाणी या मेलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी छा चुकी हैं. हर नया वीडियो आते ही उनके फैंस उसे ट्रेंडिंग बना देते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वायरल वीडियो को अपलोड हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अब तक यह करोड़ों व्यूज़ पार कर चुका है.

अनु रंगीली की डांसिंग स्टाइल में लोक नृत्य की झलक भी मिलती है और आधुनिकता का रंग भी. यही अनोखा संगम उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान दिलाता है. उनकी हर परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होती.

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अनु रंगीली एक बार फिर अपने फैंस के दिलों की धड़कन बन गई हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि अनु रंगीली का नाम आज राजस्थान की लोकसंस्कृति और डांस की पहचान बन चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More