हीरोइनों की तरह खूबसूरत हैं राजस्थान की फोक डांसर टीना, डांस Videos मचाते धमाल

Rajasthani Viral Video: तमाम कलाकारों के बीच राजस्थान की टीना प्रजापति भी खूब जगह बना रही हैं. राजस्थान में फोक डांस करने वाली टीना प्रजापति को जब आप राजस्थानी स्टाइल में डांस करते देखेंगे तो बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे. उनका हर स्टेप दिल को मोह लेता है. 

हीरोइनों की तरह खूबसूरत हैं राजस्थान की फोक डांसर टीना, डांस Videos मचाते धमाल
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajasthani Folk dancers: राजस्थान को फोक डांस की धरती कहा जाता है और यहां की फोक डांसर्स अपनी कला और अदाओं से पूरी दुनिया में पहचान बना चुकी हैं. राजस्थानी लोक डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का आईना माना जाता है.

राजस्थान की फोक डांसर्स को लेकर सबसे खास बात यह है कि वे अपनी अदाओं और लय से लोगों को दीवाना कर देती हैं. चाहे घूमर का धीमा और सुंदर ताल हो, या कालबेलिया नृत्य की तेज़ गति और लचक, हर नृत्य में कलाकार का डेडीकेशन झलकता है. लोक डांसर्स जब पारंपरिक राजस्थानी पोशाक, जैसे घाघरा-चोली, ओढ़नी और भारी गहनों में मंच पर आती हैं तो उनकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

इन सबके बीच राजस्थान की टीना प्रजापति भी खूब जगह बना रही हैं. राजस्थान में फोक डांस करने वाली टीना प्रजापति को जब आप राजस्थानी स्टाइल में डांस करते देखेंगे तो बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे. उनका हर स्टेप दिल को मोह लेता है.

टीना प्रजापति तमाम प्रोग्राम में फोक डांस के लिए बुलाई जाती हैं. सोशल मीडिया पर भी इन्हें 267 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर इनके दो अकाउंट हैं, जिनपर इनके वीडियोज और फोटोज देखे जा सकते हैं.

बता दें कि विदेशों में भी राजस्थान की डांसर्स को बहुत सम्मान मिलता है. कालबेलिया और घूमर को तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और कई बार ये नृत्य विदेशों में प्रस्तुत किए गए हैं, जहां दर्शकों ने राजस्थानी डांसर्स की जमकर तारीफ की है. इन कलाकारों का कहना होता है कि वे न केवल डांस करती हैं, बल्कि अपनी मातृभूमि की संस्कृति को आगे बढ़ाती हैं.

लोक डांसर्स की तारीफ इसीलिए भी की जाती है क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कला को संजोकर रखती हैं. रेगिस्तानी इलाकों की धड़कन समझे जाने वाले ये नृत्य आज भी शादी-ब्याह, त्यौहार और मेलों में लोगों को जोड़ते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.