&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान की मिट्टी में कला और संस्कृति हमेशा से गहराई तक बसी रही है. इसी परंपरा को नए दौर में आगे बढ़ाने वालों में एक नाम तेजी से उभरा है, वह है ट्विंकल वैष्णव का नाम. लोकसंगीत, डांस और कॉमेडी से ट्विंकल ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.
ट्विंकल वैष्णव के गाने और डांस पूरी तरह से राजस्थानी रंगों से सजे होते हैं. वे कभी 'धीमेरा चालो' जैसे लोकगीतों पर थिरकती नजर आती हैं, तो कभी 'मीठी मीठी बाता थारी' जैसे गीतों को अपनी आवाज देती हैं. यही नहीं, वे मारवाड़ी कॉमेडी शो और हल्की-फुल्की स्क्रिप्ट्स से भी दर्शकों को गुदगुदाती हैं.
ट्विंकल वैष्णव का अंदाज पूरी तरह देसी है. वह पारंपरिक परिधानों में सजधजकर जब वे लोकधुनों पर नाचती या गाती हैं, तो यह वीडियो पलक झपकते ही वायरल हो जाते हैं. ट्विंकल का नाम आज यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स के बीच गूंजता है. यूट्यूब चैनल Twinkle Vaishnav Official पर उनके लोकगीत और डांस वीडियो अपलोड होते हैं.
इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट @twinkalvaishnav को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और हर नई रील पर जमकर लाइक्स बरसाते हैं. फेसबुक पर भी उनके डांस और गानों के वीडियोज खूब शेयर किए जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ राजस्थान तक सीमित है बल्कि पूरे देश और विदेशों में रहने वाले राजस्थानी लोग उनके कंटेंट से जुड़ते हैं.
ट्विंकल की खासियत यह है कि वे आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी राजस्थानी लोकसंस्कृति को उसी असली रंग-ढंग के साथ पेश करती हैं. चाहे डांस हो, गाना हो या कॉमेडी, हर जगह उनकी जड़ें माटी से जुड़ी नजर आती हैं.
यही कारण है कि वे आज सोशल मीडिया की भीड़ में अलग दिखाई देती हैं. उनके लिए यह मंच केवल पॉपुलैरिटी का जरिया नहीं है बल्कि राजस्थान की परंपराओं को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!