राजस्थान की धड़कन हैं अनु रंगीली, गांव-ढाणी तक पॉपुलर हैं इनके ठुमके, Videos मचाते बवाल

Rajasthani Viral Video: अनु रंगीली राजस्थान की मशहूर लोक कलाकार हैं, जो अपने गीतों और ठुमकों से लोगों का दिल जीत रही हैं. उनके गानों में राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की झलक साफ दिखाई देती है. अनु रंगीली सिर्फ गायिका ही नहीं, बल्कि राजस्थान की लोकधड़कन हैं, जो अपनी कला से परंपरा को नए मंचों तक पहुंचा रही हैं.
 

राजस्थान की धड़कन हैं अनु रंगीली, गांव-ढाणी तक पॉपुलर हैं इनके ठुमके, Videos मचाते बवाल
Image Credit: Rajasthani Viral Video

Rajatshani Viral Videos: राजस्थान की धरती अपने रंग, संगीत और नृत्य के लिए जानी जाती है. इन्हीं में से एक नाम है अनु रंगीली का. अनु रंगीली आज उन लोक कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपने सुरों और ठुमकों से न केवल राजस्थान की पहचान को जिंदा रखा है, बल्कि नए दौर में भी उतना हा चमकदार बना दिया है. उनके गानों में वही लोक-सुगंध है, जो रेगिस्तान की हवाओं में घुली रहती है और उनकी आवाज़ सुनते ही लगता है मानो परंपरा खुद सामने आ खड़ी हो.

अनु रंगीली की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे मंच पर हों या किसी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर, हर जगह अपने अंदाज़ से श्रोताओं को बांध लेती हैं. उनके गीत 'Are Bhilwara Aasind Bich Rel Nhi Chalti' से लेकर 'धीरे-धीरे से लेना नंबर' तक, हर प्रस्तुति में लोक संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है. यही कारण है कि लोगों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया और सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म तक हर जगह उनके गानों को पसंद किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी तरफ अनु रंगीली के डांस वीडियोज लोगों के दिलों को धड़का देते हैं. जहां कहीं भी उनका डांस होता है लोग अपनी नजरें नहीं हटा पाते हैं. अनु रंगीली कोहिनूर डेजर्स कैंप के लिए डांस करती हैं. इसके अलावा वह अन्य प्रोग्राम का भी हिस्सा बनती हैं.

लोक कलाकारों में अक्सर यह कहा जाता है कि असली कला वही है जो दिल को छू ले और अनु रंगीली इसमें पूरी तरह सफल रही हैं. उनकी आवाज़ में मिठास, शब्दों में अपनापन और अंदाज़ में वही सहजता है, जो राजस्थानी मिट्टी की पहचान है. वे सिर्फ गाना नहीं गातीं, बल्कि हर शब्द को जीती हैं और यही उन्हें आम कलाकारों से अलग बनाता है.

आज अनु रंगीली उन चंद लोक कलाकारों में शुमार हैं, जिनकी चर्चा न केवल गांव-ढाणी में होती है बल्कि शहरों और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म तक फैली हुई है. उनके प्रति बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि असली कला कभी सीमित नहीं रहती. वह सीमाओं को लांघकर हर दिल तक पहुंचती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.