गोविंदा के गाने पर राजस्थानी कपल ने ठुमके लगाकर मचाया बवाल, लोग बोले- गर्दा उड़ा दिया

Viral Video: नाइनटीज के सुपरस्टार गोविंद हर किसी के चहीते रहे हैं. उनके गाने नॉन डांसर को भी थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. वहीं जरा इश राजस्थानी कपल को देखिए, जिन्होंने साथ में जमकर गोविंदा के गाने पर ठुमके लगाए हैं.

गोविंदा के गाने पर राजस्थानी कपल ने ठुमके लगाकर मचाया बवाल, लोग बोले- गर्दा उड़ा दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन खूब डांस वीडियो रिलीज किए जाते हैं. वहीं जमकर वायरल भी होते हैं. ऐसा ही एक डांस एक राजस्थानी कपल का सामने आया है. वीडियो में दोनों गोविंदा के पॉपुलर गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. यूजर्स दोनों के बवाल डांस को देख कपल के कायल हो गए हैं.

बॉलीवुड या कोई सेलिब्रिटी कपल को देखकर लोग कपलगोल्स का खूब हल्ला मचाते हैं. लेकिन आजकल सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के बाद कई आम कपल तगड़े कपलगोल्स सेट कर रहे हैं. उनकी पॉपुलैरिटी सेलिब्रिटी की तरह ही है. लोग उन्हें पसंद करने के साथ-साथ फॉलो भी करते हैं.

डांस करना हर किसी को पसंद होता है. सोशल मीडिया पर तो आए दिन डांस वीडियोज छाए रहते हैं. वही म्यूजिक बीट को सुनते ही लोग थिरकने लगते हैं. लेकिन आज आपको जिस कपल का डांस दिखाने जा रहे हैं, उसने राजस्थान ही नहीं, यूपी-बिहार वालों के दिलों में भी बवाल मचा दिया है.

आज के वायरल वीडियो में एक राजस्थानी कपल एकदम तैयार होकर डांस करते नजर आ रहा है. बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर गाना 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दई दे, चाहे बदले में यूपी-बिहार लई लै' बज रहा है. गाना बजते ही दोनों पति-पत्नी ऐसा धमाकेदार डांस शुरू करते हैं कि दोनों से यूजर्स 1 मिनट के लिए नजरें नहीं हटा पाएंगे.

मजेदार और खास बात यह थी कि इन दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है, जबकि पति डांस में थोड़ा कच्चा है. दोनों ने ही आंखों पर काले चश्मे लगा रखे हैं. बीवी पति को तगड़ा कॉम्पटीशन देते हुए ऐसे-ऐसे किलर स्टेप्स कर रही है कि वह कहीं से मैच नहीं कर पा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news