Video Viral: आज हम आपको राजस्थान के एक पति और पत्नी का ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Trending Photos

Video Viral: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है. इंटरनेट पर वायरल होने के लिए कोई अपने आइडियाज और हुनर का इस्तेमाल कर यूजर्स का दिल जीतने की कोशिश में लगे रहते है. कोई डांस के जरिये वायरल होते है तो, कोई एक्टिंग के जरिये पॉपलर हो जाता गै. इंटरनेट पर रातों-रात लोगों की किस्मत चमक जाती हैं.
आज आपको राजस्थान की एक बींदणी का ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं, जिसकी चालाकी देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. जनम-जनम साथ निभाने वाली पत्नी ने जब अपना खौफ दिखाया तो पति के पसीने छूट गए. पति को मर्द होने की धौंस दिखाना भारी पड़ गया. वीडियो देखकर आपको खूब हंसी आएगी.
कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी. जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला था. इसके बाद पति के टुकड़े करके नीले रंग के ड्रम में भर दिए थे और ऊपर से सीमेंट डाल दिया था. इस घटना ने हर किसी को सहमा कर रख दिया था. वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस तर्ज पर खूब कंटेंट भी बना रहे हैं.
ये वीडियो भी इसी केस के पर निर्भर है. पत्नी कमरे में बैठी होती है. तभी पति आता है और पत्नी से कपड़ों पर प्रेस करने को बोलता है. तभी बींदणी काम करने से मना कर देती है. कहती है आप खुद ही कर लीजिए. इतने जनाब अपनी पत्नी को बेल्ट दिखाकर डारने की कोशिश करता है. इसके बाद पत्नी ने भी उसे नीले ड्रम को दिखाया, जिसके बाद पति सीधा कमरे के बाहर जाकर सारे काम खुद करने लगता है. यूजर्स वीडियो देख खूब हंस रहे हैं.