&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान अपनी लोक संस्कृति और डांस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां के रंग-बिरंगे कपड़े, पारंपरिक गाने और डांस किसी भी मौके को खास बना देते हैं. इसी बीच राजस्थान से एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में 6-7 साल का नन्हा बच्चा पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल में जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है.
पगड़ी और धोती-कुर्ता में नन्हा कलाकार
वीडियो में बच्चा सिर पर राजस्थानी पगड़ी बांधे हुए है और छोटे-से प्यारे धोती-कुर्ते में सजा हुआ है. हाथों में उसने दो रंग-बिरंगे रुमाल पकड़ रखे हैं. जैसे ही संगीत बजता है, बच्चा अपने कदमों से ऐसे डांस स्टेप्स दिखाना शुरू करता है कि वहां मौजूद हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो जाता है. उसकी अदाओं और मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया.
बच्चा जिस अंदाज में डांस कर रहा है, उसमें पारंपरिक राजस्थानी झलक साफ नजर आती है. उसकी थाप, हाथों के मूवमेंट और चेहरे के भाव इतने सुंदर हैं कि देखने वाले यही कहते रह गए- हम राजस्थान वाले हैं राम राम सा. खास बात यह है कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने जिस तरीके से मंच संभाला, वह बड़े कलाकारों को भी पीछे छोड़ता हुआ नजर आया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं और लाखों बार देखा जा चुका है. कमेंट बॉक्स में लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि ये बच्चा भविष्य का सुपरस्टार बनेगा. तो कोई लिख रहा है कि राजस्थान की संस्कृति को सलाम, इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा हुनर.
संस्कृति की साफ झलक
राजस्थान में छोटे बच्चों को बचपन से ही पारंपरिक नृत्य और गीत सिखाए जाते हैं. यह वीडियो उसी का उदाहरण है कि कैसे आने वाली पीढ़ी भी अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रही है. बच्चे का डांस न केवल मनोरंजन कर रहा है बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि परंपरा से जुड़ना कितना खास और प्यारा अनुभव है.
यह नन्हा कलाकार केवल अपने गांव या परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है. उसकी मासूमियत और डांस का अनोखा अंदाज यह संदेश देता है कि असली कला उम्र की मोहताज नहीं होती. इस नन्हें डांसर ने अपनी अदाओं से सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है. उसका यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और हर कोई यही कह रहा है - वाह! छोटा पैकेट, बड़ा धमाका.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!