पतियों के घुमाने ले जाने के सवाल पर भगवान ने दिया जवाब, पत्नियों का मुंह देख लोगों की छूटी हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी का वीडियो वायरल होता रहता है. इसी लिस्ट में राजस्थान की दीपा प्रजापति हैं, जिनका ये फनी वीडियो लोगों के पेट दर्द का कारण बन रहा है.

पतियों के घुमाने ले जाने के सवाल पर भगवान ने दिया जवाब, पत्नियों का मुंह देख लोगों की छूटी हंसी

Video Viral: पति-पत्नी के रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही नोंक-झोंक भी होती है. कहा जाता है जिस कपल की लड़ाई-झगड़ा न हो, उनका रिश्ता बहुत दिन न टिकता है या फिर एक दूसरे को धोखा देता है. हालांकि यह लड़ाई-झगड़ा भी मजाक में होना चाहिए, वरना ज्यादा मे भी रिश्ते पर आंच आ सकती है.

वहीं पत्नी अपने पति के साथ ही मस्ती और मजाक करती है. अब इन राजस्थानी पत्नियों को ही देख लीजिए, कैसे अपने पति को लेकर सीधा भगवान से कॉनटेक्ट करने पहुंच गई. ज्यादातर पत्नियों की शिकायत होती कि उनके पति उन्हें घुमाने नहीं ले जाते हैं. ये लोग भी भगवान से इस समस्या का हल पूछने पहुंची थीं, लेकिन भगवान ने दोनों का 440 वोल्ट का झटका दे दिया.

राजस्थान की दीपा प्रजापति सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. उनके वीडियो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. दीपा के इस वायरल वीडियो को भी यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है. लोग वीडियो पर लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं. ये फनी वीडियो लोगों के पेट दर्द का कारण बन रहा है.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दो महिलाएं भगवान जी के सामने हाथ जोड़कर एक सवाल करती हैं. सवाल होता है- मेरे पति मुझे कब घुमाने ले जाएंगे. उनके इस सवाल के जवाब में भगवान जी कहते हैं कि- 'न...तुम दोनों का नाम लिस्ट में नहीं है.' दोनों फिर बोलते हैं क एक बार फिर देखिए. भगवान फिर वहीं जवाब देते हैं. तभी दोनों रो पड़ती हैं, कहती हैं कि मेरा तो इत्ता लाइफ खराब हो गया है...वीडियो देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

Trending news