Rajasthani Viral Dance Video: आज के वायरल वीडियो में आप एक खूबसूरत महिला को डांस करते देख रहे हैं. बारिश में डांस करती इस महिला के लोग दीवाने हो गए हैं.
Trending Photos

Rajasthani Viral Dance Video: राजस्थान में आजकल खूब बारिश हो रही है. पल-पल में मौसम करवटें ले रहा है. इन सबके बीच जो कि रील बनाने के दीवाने हैं, वह इस मौसम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं. राजस्थान के लोगों की हर बात अनोखी होती है. ये सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहे हैं.
राजस्थान के तमाम वीडियोज इंटरनेट पर धमाल मचाए रहते हैं. राजस्थानियों में टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा ही होता है. कुछ ऐसा ही वीडियो आज का हैं, जिसमें राजस्थानी बहू का डांस टैलेंट देख सोशल मीडिया दीवाना हुआ जा रहा है. इस वीडियो में महिला ने बारिश की रिमझिम फुहार में ऐसा गजब का डांस किया है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
इस वायरल वीडियो को देख आप भी इस खूबसूरत महिला के कायल हो जाएंगे. वीडियो में एक सुंदर सी महिला काले रंग की साड़ी में नजर आ रही है. हाथों में लाल रंग की चूड़ियां और बालों में पोनी टेल की हुई है. राजस्थान की यह बहू किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही है. रील में महिला छत पर बारिश के बीच डांस करती नजर आ रही है.
वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का पॉपुलर गाना 'चक धूम-धूम, चक धूम-धूम' बजना शुरू होता है. इस गाने को शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के ऊपर फिल्माया गया है. राजस्थान की इस बहू के डांस के सामने तो माधुरी भी फीकी नजर आ रही हैं. इनके स्टेप्स इतने प्यारे होते हैं कि लगता है कि मानो वह कोई प्रोफेशनल डांसर हो. इंस्टाग्राम पर यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.