&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान में एक फैमिली फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देवरानी और जेठानी ने स्टेज पर पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों में शानदार डांस पेश किया. दोनों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान- घाघरा-ओढ़णी और दुपट्टे के साथ मर्यादित अंदाज में ऐसा प्रदर्शन किया कि वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया.
फैमिली फंक्शन के दौरान जैसे ही ढोलक और नगाड़े की ताल पर हरियाणवी गाने बजने लगे, तो देवरानी और जेठानी स्टेज पर उतर आईं. दोनों ने अपनी अदाओं, लय और मुस्कुराहट से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल उत्साह और आनंद से भर गया. परिवार के लोग मोबाइल पर इस यादगार पल को कैद करते नजर आए.
डांस देखने वाले मेहमानों ने न केवल तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया बल्कि कहा कि यह डांस संस्कार और मनोरंजन का बेहतरीन कॉम्बो है. खास बात यह रही कि डांस पूरी तरह मर्यादित और पारिवारिक माहौल के अनुरूप था, जिसने इसे और भी खास बना दिया.
जब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग कमेंट कर लिख रहे हैं कि देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने अपनी सादगी और पारंपरिक लुक से दिल जीत लिया. कई यूजर्स इसे राजस्थानी संस्कृति की झलक बता रहे हैं.
खास बात यह रही कि पूरे डांस के दौरान दोनों ने अपने सिर से पल्लू नहीं सरकने दिया. वीडियो को UMA MEENA नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. यह फैमिली फंक्शन न सिर्फ परिवार वालों के लिए यादगार बन गया बल्कि देवरानी-जेठानी का यह पारंपरिक डांस अब इंटरनेट पर भी धूम मचा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!