90 की उम्र में राजस्थानी ताऊ ने किया झन्नाटेदार डांस, लोग बोले- जवानों को कर दिया फेल

Rajasthani Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान के यह बुज़ुर्ग पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं. जैसे ही डीजे पर तेज धुन बजती है, दादाजी पहले हल्के-फुल्के स्टेप्स से शुरुआत करते हैं लेकिन कुछ ही देर में उनकी एनर्जी और जोश चरम पर पहुंच जाता है. हाथों के इशारों और पैरों की थाप पर वह ऐसे नाचते हैं कि वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर तालियां बजाने और हूटिंग करने लगते हैं.

90 की उम्र में राजस्थानी ताऊ ने किया झन्नाटेदार डांस, लोग बोले- जवानों को कर दिया फेल
Image Credit: Rajasthani Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthani Viral Video: राजस्थान अपनी संस्कृति, संगीत और डांस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां हर उम्र का इंसान गाने-बजाने और नाचने में दिल खोलकर हिस्सा लेता है. इसी की बानगी देखेंगे आप आज के वीडियो के 90 साल की उम्र के एक बुज़ुर्ग में, जिन्होंने डीजे पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि उनकी एनर्जी देखकर जवान भी पानी-पानी हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इन्हें डांसिंग दादाजी कहकर बुला रहे हैं.

डीजे पर दिखाया कमाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान के यह बुज़ुर्ग पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं. जैसे ही डीजे पर तेज धुन बजती है, दादाजी पहले हल्के-फुल्के स्टेप्स से शुरुआत करते हैं लेकिन कुछ ही देर में उनकी एनर्जी और जोश चरम पर पहुंच जाता है. हाथों के इशारों और पैरों की थाप पर वह ऐसे नाचते हैं कि वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर तालियां बजाने और हूटिंग करने लगते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

जवानों को भी कर दिया हैरान
आमतौर पर लोग यह सोचते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ इंसान की ताकत और एनर्जी कम हो जाती है लेकिन इस बुज़ुर्ग ने यह मिथक तोड़ दिया. उनका जोश इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद कई जवान भी उनके डांस स्टेप्स देखकर दंग रह गए. कई तो कहने लगे कि हम इतनी उम्र में तो क्या, अभी भी इतना दमदार डांस नहीं कर सकते.

सोशल मीडिया पर छाए ‘डांसिंग दादाजी’
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने जमकर शेयर करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वीडियो लाखों व्यूज़ तक पहुंच गया. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार तारीफ कर रहे हैं. कोई कह रहा है - यही है असली फिटनेस, तो कोई लिख रहा है कि राजस्थान की मिट्टी में कुछ खास है, जो 90 साल में भी इतनी एनर्जी देती है.

परंपरा और आधुनिकता का संगम
बुज़ुर्ग का डांस भले ही डीजे की धुन पर था लेकिन उनकी अदाओं और मूव्स में राजस्थान की पारंपरिक झलक साफ दिखाई दे रही थी. यही वजह है कि लोग उन्हें केवल एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि संस्कृति और जोश का प्रतीक मान रहे हैं.


इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ़ एक संख्या है. अगर मन जवान है और दिल में जोश है, तो 90 साल की उम्र भी डांस करने और जिंदगी जीने से नहीं रोक सकती. राजस्थान के इस बुज़ुर्ग ने यह दिखा दिया है कि असली ज़िंदगी वही है, जिसमें हर पल को जी भरकर जिया जाए. उनका यह वीडियो न केवल मनोरंजन कर रहा है बल्कि हर किसी को एक सीख भी दे रहा है कि दिल से जियो और उम्र को कभी बोझ मत बनने दो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.Read More