सिर पर 9 मटके रखकर रामू मारवाड़ी ने लगाए दमदार ठुमके, टैलेंट को सलाम कर रहे लोग

Rajasthani Viral Video: राजस्थान के लोक कलाकार रामू मारवाड़ी का मटका डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका टैलेंट देखकर आप हैरान हो जाएंगे. उन्होंने सिर पर 9 मटके रखकरऐसा कातिलाना ठुमके लगाए हैं कि लोग दंग रह गए हैं.

सिर पर 9 मटके रखकर रामू मारवाड़ी ने लगाए दमदार ठुमके, टैलेंट को सलाम कर रहे लोग
Image Credit: rajasthani viral video

Rajasthani Viral Video: भारतीय लोगों में टैलेंट की जरा भी कमी नहीं है. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके के टैंलेंटेड भरे हैं. वहीं, इन सबमें राजस्थानियों का जिक्र भी जरूर किया जाता है. राजस्थान भारत के अहम राज्यों में से एक माना जाता है तो वहीं, यहां के लोग भी काफी टैंलेंटेड हैं.

राजस्थान की हर एक बात निराली है. यहां की संस्कृति खान-पान, पहनावा, किले, महल और शाही हवेलियां लोगों को खूब आकर्षित करते हैं. राजस्थान के लोग अपनी संस्कृति को आज भी संजोये हुए हैं. भले ही मॉडर्निटी के इस जमाने में कुछ लोग अपने यहां के पुराने रीति रिवाज परंपरा और लोक डांस को भूलते जा रहे हों लेकिन कुछ राजस्थानी ऐसे हैं, जिन्होंने आज भी राजस्थानी परंपरा का डंका पूरे देश में बजाया हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

वैसे तो अपने सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो देखे होंगे लेकिन आज आपको राजस्थान के रामू मारवाड़ी का ऐसा डांस वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिनका टैलेंट देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे. इस वीडियो में राजस्थान के लोक कलाकार डांसर रामू मारवाड़ी ने अपने पारंपरिक डांस का ऐसा टैलेंट दिखाया है कि अच्छे-अच्छे लोग हैरान रह गए हैं.

सोशल मीडिया पर रामू मारवाड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने सिर पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि नौ मटके रखकर डांस कर रहे हैं. सिर पर 9 मटके रखकर रामू मारवाड़ी जिस स्पीड से ठुमके लगा रहे हैं, वह वाकई लोगों के होश उड़ा दे रहा है. रामू मारवाड़ी का ऐसा अंदाज अच्छे-अच्छों को झटका दे देगा.

सिर पर 9 मटके और उस पर राजस्थान के पारंपरिक रामू मारवाड़ी की कमरिया, ऐसा नजारा बनी है कि लोग एक सेकेंड के लिए उनके ऊपर से नजरें नहीं हटा पाते हैं. हैरानी तो आप तब मानेंगे जब इतने मटके रखकर डांस कर रहे रामू मारवाड़ी की स्पीड में कोई कमी नहीं होती है. उनका जोश देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

वीडियो को Ramu Marwadi नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. लाखों देख देख चुके हैं और लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करने वालों की कोई कमी नहीं है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.