Video: राजस्थान के दो भाइयों का शानदार मटकी डांस, राजस्थानी संस्कृति ने जीता दिल

Rajasthani Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद रामू मारवाड़ी और वीरू सोशल मीडिया के सितारे बन गए हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा रहा है. खासकर युवाओं में इनकी परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कई लोग इन्हें राजस्थान की धड़कन कहकर संबोधित कर रहे हैं.
 

Video: राजस्थान के दो भाइयों का शानदार मटकी डांस, राजस्थानी संस्कृति ने जीता दिल
Image Credit: rajatshani viral video

Rajasthani Viral Video: राजस्थान की मिट्टी हमेशा से अपनी लोककला और संस्कृति के लिए जानी जाती है. यहां के लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाएं न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को आकर्षित करती हैं. इसी कड़ी में इन दिनों राजस्थान के पारंपरिक डांसर रामू मारवाड़ी और वीरू सुर्खियों में हैं. इन दोनों भाइयों का मटकी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दमदार अदाओं और लय में बंधे इस डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है.


रामू मारवाड़ी और वीरू की जोड़ी को खासतौर पर उनके राजस्थानी पारंपरिक डांस के लिए जाना जाता है. मटकी डांस, जो राजस्थान की लोक संस्कृति की पहचान है, उसे दोनों भाइयों ने इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. सिर पर मटकी रखकर, ताल और संगीत की धुन पर संतुलन बनाए रखना और साथ ही बेहतरीन लयकारी दिखाना आसान काम नहीं होता. लेकिन इस जोड़ी ने इसे सहजता से कर दिखाया.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर धमाल
वीडियो वायरल होने के बाद रामू मारवाड़ी और वीरू सोशल मीडिया के सितारे बन गए हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा रहा है. खासकर युवाओं में इनकी परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कई लोग इन्हें राजस्थान की धड़कन कहकर संबोधित कर रहे हैं.

दुनियाभर में पहचान
दोनों भाई न सिर्फ राजस्थान में बल्कि देश और विदेशों में भी स्टेज परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं. उनके डांस में जहां परंपरा का रंग झलकता है, वहीं उनकी ऊर्जा और तालमेल हर किसी को प्रभावित कर देता है. इस वजह से वे आज राजस्थान की संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर जैसे बन गए हैं.

रामू मारवाड़ी और वीरू का कहना है कि उनका मकसद केवल डांस करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देना है कि लोककला और संस्कृति हमारी असली पहचान हैं. वे चाहते हैं कि युवा भी अपनी जड़ों से जुड़े और इन पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाएं.

फिलहाल, उनका यह मटकी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. हर कोई कह रहा है कि रामू-वीरू की जोड़ी ने राजस्थान की आन-बान-शान को दुनिया भर में और भी ऊंचा कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More